Body Parts In Danger From Heat: हर साल बढ़ती गर्मी शहर से लेकर गांवों में रहने वाले लोगों को परेशान करती रही है. कहीं न कहीं से खबर आ ही जाती है कि गर्मी की वजह से मौतें हो रही हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ज्यादा गर्मी से शरीर के कौन से अंग खराब होने लगते हैं, आइए इनके बारे में जानते हैं.भयंकर गर्मी से जोखिम में हैं ये शरीर के अंगइतनी गर्मी में शरीर के कई अंगों पर बहुत खराब असर पड़ता है. जिससे उनके खराब होने का डर बना रहता है. यह हैं शरीर के कुछ अंग जिनपर ज्यादा होता है खतरा.गर्मी पर सबसे पहले अटैक करती है. शरीर का तापमान बढ़ने पर उसे ठंडा करने के लिए खून दिमाग से त्वचा की तरफ जाने लगता है, जिससे चक्कर आना, बेहोशी और भ्रम की स्थिति पैदा होने लगती है.दिल पर भी मंडराता है बढ़ती गर्मी का खतरा. शरीर को ठंडा रखने के लिए दिल को तेज पंप करना पड़ता है. इससे हृदय पर गंभीर तनाव बढ़ता है, जो हार्ट अटैक या अन्य हृदय संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता है.किडनी पर भी दबाव बढ़ता है. तेज गर्मी और Dehydration के कारण गुर्दे काम करना बंद कर सकते हैं. पसीने के रूप में बहुत अधिक पानी निकलने से गुर्दे पर अधिक दबाव पड़ता हैं और इनके खराब होने का भी डर बना रहता है.मानव शरीर केवल एक हद तक ही गर्मी झेल सकता है. मगर इस समय पड़ रही गर्मी आपकी तबीयत को बहुत खराब कर सकती है, जिस वजह से सबको गर्मी से बचाव के बारे में जानना ही चाहिए.यह भी पढ़ें: Family Relationships: पार्टनर से ज्यादा अटैच है बच्चा तो न लें टेंशन, एक्सपर्ट के ये पैरेंटिंग टिप्स आएंगे आपके कामक्या है खुद को और अंगों को बचाने के उपाय?बढ़ती गर्मी में कुछ सावधानियां आपकी जान बचा सकते हैं, जैसे.दोपहर में बाहर निकलने से बचना चाहिए और ठंडी जगह पर रहने की कोशिश करनी चाहिए.शरीर को ठंडा रखने के लिए पानी, छाछ, शरबत आदि पीते रहना होगा.कपड़ों का भी ध्यान से चयन करना होगा हल्के रंग के कपड़े पहनने से शरीर कम गर्म होता है.कोई भी दिक्कत होने पर डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें किसी भी लक्षण को हल्के में न आंकें.यह भी पढ़ें: Eating 2 Eggs Daily: अंडे से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का डर छोड़ें, रोज 2 अंडे खाने से शरीर में दिखेंगे ये बड़े बदलाव