जरूरत की खबर- नौतपा में हीटवेव:ये 10 संकेत दिखें यानी आपको लू लग गई है, तुरंत डॉक्टर के पास जाएं, बचाव के लिए करें ये 14 काम

Wait 5 sec.

नौतपा में गर्मी अपने चरम पर है। भारत के कई शहरों में टेम्परेचर 45°C के पार चला गया है। तेज धूप के साथ चलने वाली गर्म हवाओं से लू (हीटस्ट्रोक) का रिस्क बढ़ गया है। लू लगने पर ‘बॉडी कूलिंग सिस्टम’ ठीक से काम नहीं कर पाता है। समय पर इलाज न मिले तो यह स्थिति जानलेवा हो सकती है। ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों और आउटडोर काम करने वाले लोगों के लिए नौतपा ज्यादा खतरनाक हो सकता है। हालांकि डेली रूटीन में कुछ जरूरी बदलाव करके लू के रिस्क से काफी हद तक बचा जा सकता है। इसलिए ‘जरूरत की खबर’ में आज नौतपा में लू के रिस्क समझेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट: डॉ. अली शेर, सीनियर कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, दिल्ली सवाल- लू क्या है और नौतपा में ये क्यों बढ़ जाती है? जवाब- लू (हीटवेव) गर्म और शुष्क हवा होती है, जो गर्मियों में चलती है। सवाल- लू और सामान्य गर्मी में क्या फर्क है? जवाब- दोनों की गंभीरता और शरीर पर असर थोड़ा अलग होता है। सामान्य गर्मी लू (हीटवेव) सवाल- क्या सिर्फ धूप में रहने से ही लू लगती है? जवाब- नहीं, सिर्फ धूप में रहने से ही लू नहीं लगती। लू का कारण शरीर का जरूरत से ज्यादा गर्म हो जाना है, जो कई परिस्थितियों में हो सकता है। जैसेकि- सवाल- लू लगने के क्या संकेत हैं? जवाब- लू लगने पर शरीर कई संकेत देता है। इन्हें समय रहते पहचानना जरूरी है, क्योंकि हालत तेजी से गंभीर हो सकती है। सभी संकेत ग्राफिक में देखिए- सवाल- किन लोगों को लू लगने का रिस्क ज्यादा होता है? जवाब- कुछ लोगों में लू लगने का रिस्क ज्यादा होता है, इसे ग्राफिक में देखिए- सवाल- दिन के किस समय लू का खतरा सबसे ज्यादा होता है? जवाब- दिन में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच लू का खतरा सबसे ज्यादा होता है। इससे- इसलिए इस समय बाहर निकलने से बचें। अगर जरूरी हो तो सिर ढककर, पानी साथ लेकर ही निकलें। सवाल- लू के समय घर से बाहर निकलते समय कौन सी जरूरी चीजें साथ रखें? जवाब- नौतपा में घर से बाहर निकलते समय कुछ जरूरी चीजें साथ रखने से आप हीट स्ट्रोक के खतरे से बच सकते हैं। जैसे- शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए। पसीने से निकले पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति के लिए। सिर और चेहरे को तेज धूप से बचाने के लिए। सूरज की सीधी किरणों से बचने के लिए। स्किन को तेज धूप से बचाने के लिए। आंखों को तेज धूप और गर्म हवा से बचाने के लिए। कमजोरी और चक्कर से बचने के लिए। सवाल- लू से बचने के लिए क्या करें? जवाब- नौतपा के दौरान लू से बचने के लिए रोजमर्रा की आदतों में थोड़े बदलाव बेहद असरदार साबित होते हैं। लू से बचने के सभी टिप्स ग्राफिक में देखिए- सवाल- क्या लू से बचने के लिए खानपान में बदलाव जरूरी है? जवाब- हां, सही डाइट शरीर को ठंडा रखने, पानी की कमी से बचाने और एनर्जी बनाए रखने में मदद करती है। लू से बचाव के लिए क्या खाएं-पिएं? (जैसे-पानी, ORS, नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी) (जैसे-तरबूज, खरबूजा, खीरा, संतरा) (जैसे-दाल, सब्जी, सलाद) (जैसे-आम पना, सत्तू का घोल, बेल का शरबत) किन चीजों से बचें? सवाल- बच्चों और बुजुर्गों का ख्याल कैसे रखें? जवाब- इसके लिए कुछ बाताें का खास ख्याल रखें। जैसेकि- चक्कर, कमजोरी, उल्टी, तेज बुखार, ज्यादा पसीना या सुस्ती जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें। सवाल- हीटस्ट्रोक के लक्षण दिखने पर तुरंत क्या करें? जवाब- लू लगने पर तुरंत सही कदम उठाना बेहद जरूरी है। इसके लिए कुछ बाताें का खास ख्याल रखें। इसे ग्राफिक में देखिए- सवाल- डॉक्टर को कब दिखाएं? जवाब- इन लक्षणों में तुरंत डॉक्टर के पास जाएं- अगर लक्षण हल्के हों तो घर पर प्राथमिक उपचार दिया जा सकता है। लेकिन ऊपर बताए गए गंभीर संकेत दिखते ही तुरंत डॉक्टर से मिलें या नजदीकी अस्पताल ले जाएं। ……………………………. ये खबर भी पढ़ें… जरूरत की खबर- नौतपा में घर से निकलते हुए सावधान:ये 7 चीजें साथ रखें, 11 सावधानियां जरूर बरतें, इन 9 संकेतों को इग्नोर न करें नौतपा के 9 दिन साल के सबसे गर्म दिन माने जाते हैं। इस दौरान तापमान 40-45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। इस समय घर से बाहर निकलना रिस्की होता है। बहुत से लोगों को रोजमर्रा के काम, ऑफिस या जरूरी जिम्मेदारियों के कारण बाहर निकलना मजबूरी होती है। लेकिन इस दौरान जरा-सी लापरवाही से डीहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, थकान, कमजोरी और चक्कर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। पूरी खबर पढ़ें…