बिलासपुर जिले में पुलिस अन्वेषण (Investigation) की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। थानों में बैठकर गवाह तैयार करने और वैज्ञानिक व तकनीकी साक्ष्यों की अनदेखी करने की 'शॉर्टकट' आदत के कारण चार बड़े मामलों में आरोपी संदेह का लाभ पाकर अदालतों से बरी हो गए हैं।