राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी एक सुरक्षित सीट को जीतने के लिए किसी कद्दावर नेता पर मंथन कर रही है, ताकि क्रॉस वोटिंग की स्थिति से निपटा जा सके। फिलहाल, मीनाक्षी नटराजन, कमल नाथ या कोई बड़े केंद्रीय नेता को भी उतारा जा सकता है।