Chhattisgarh Forest News: कोरबा में तेंदुए का आतंक, 48 घंटे के भीतर बैल और भैंस का किया शिकार; सहमे ग्रामीण

Wait 5 sec.

कोरबा वनमंडल के पसरखेत रेंज अंतर्गत कोरकोमा और कोलगा क्षेत्र में तेंदुए ने दो दिन में एक बैल और एक भैंस का शिकार कर दिया है। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत है और उनका जंगल जाना बंद हो गया है। डीएफओ प्रेमलता यादव के निर्देश पर एसडीओ सूर्यकांत सोनी की टीम ने तेंदुए की हरकतों पर नजर रखने के लिए थर्मल कैमरे लगाए हैं।