International Trip Under 50000 Rupees From India: विदेश घूमने का सपना देखने वाले ज्यादातर लोगों को लगता है कि इसके लिए लाखों रुपये खर्च करने पड़ेंगे. लेकिन अगर आपका बजट सिर्फ 50 हजार रुपये है, तब भी आप ऐसी जगह की सैर कर सकते हैं जहां ऊंची-ऊंची इमारतें, चमचमाती सड़कें, डिज्नीलैंड और सस्ती शॉपिंग सब कुछ एक साथ मिल जाता है. हम बात कर रहे हैं हॉन्ग कॉन्ग की, जो भारतीय पर्यटकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है.हॉन्ग कॉन्ग बेहतरीन विकल्प?हॉन्ग कॉन्ग को एशिया के सबसे आधुनिक और आकर्षक शहरों में गिना जाता है. यहां की शानदार स्काईलाइन दुनिया भर में मशहूर है. विक्टोरिया हार्बर के किनारे खड़े होकर रात में 'सिम्फनी ऑफ लाइट्स' शो देखना किसी सपने से कम नहीं लगता. गगनचुंबी इमारतों से सजा यह शहर हर साल लाखों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है. अगर आप डिज्नीलैंड के दीवाने हैं, तो हॉन्ग कॉन्ग आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. यहां मौजूद हॉन्ग कॉन्ग डिज्नीलैंड बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को रोमांच से भर देता है. रंग-बिरंगी परेड, थीम राइड्स और डिज्नी कैरेक्टर्स के साथ बिताया गया समय यात्रा को यादगार बना देता है. यही वजह है कि परिवारों के बीच यह जगह काफी लोकप्रिय है. इसे भी पढ़ें: खुलने जा रही है फूलों की जन्नत! वैली ऑफ फ्लावर्स 2026 की तारीख घोषित, जानें पूरी ट्रैवल गाइडकितना होता है खर्च?अलग- अलग ब्लागर इसको लेकर अपना अलग- अलग एक्सपीरियंस देते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि हॉन्ग कॉन्ग जाना अब पहले जितना महंगा नहीं रहा. रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली से हॉन्ग कॉन्ग की रिटर्न फ्लाइट करीब 24 हजार रुपये से शुरू हो जाती है. यदि टिकट पहले से बुक कर लिया जाए और बजट होटल चुने जाएं, तो पूरा ट्रिप लगभग 50 हजार रुपये के भीतर प्लान किया जा सकता है.कहां घूम सकते हैं आप?घूमने के लिए यहां विक्टोरिया पीक, बिग बुद्धा, नैन लियान गार्डन और मोंग कोक के स्ट्रीट मार्केट जैसे कई मशहूर आकर्षण मौजूद हैं. एक ही शहर में आधुनिकता, संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता का ऐसा संगम कम ही देखने को मिलता है. पर्यटक चाहें तो यहां से मकाऊ की छोटी ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं. शॉपिंग के शौकीनों के लिए भी हॉन्ग कॉन्ग किसी जन्नत से कम नहीं है। इलेक्ट्रॉनिक्स, गैजेट्स और कई ब्रांडेड प्रोडक्ट्स यहां आकर्षक कीमतों पर मिल जाते हैं. यही कारण है कि कई भारतीय पर्यटक यहां से आईफोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना पसंद करते हैं. हालांकि कीमतें मॉडल और टैक्स नियमों के अनुसार बदल सकती हैं.भारतीयों के लिए नहीं दिक्कतभारतीय यात्रियों के लिए यह शहर और भी सुविधाजनक माना जाता है. यहां अंग्रेजी व्यापक रूप से बोली जाती है, भारतीय रेस्टोरेंट आसानी से मिल जाते हैं और कई पर्यटन स्थलों पर भारतीय पर्यटकों की जरूरतों का विशेष ध्यान रखा जाता है. ऐसे में अगर आप कम बजट में विदेश यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो हॉन्ग कॉन्ग आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है.इसे भी पढ़ें- Gen-Z बदल रहे हैं घूमने का तरीका, लंबी छुट्टियों की जगह अब कर रहे शॉर्ट ट्रिप