बिलासपुर की लचर बिजली व्यवस्था पर भड़के केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू; अधिकारियों को लगाई जमकर फटकार

Wait 5 sec.

बिलासपुर जिले में बिजली की आंख-मिचौली और चरमराती व्यवस्था को लेकर आम जनता का गुस्सा अब सरकार तक पहुंच गया है। जन-परेशानी को देखते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने रविवार को बिजली कंपनी के आला अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई और उनकी जमकर क्लास ली। मंत्री ने कड़े लहजे में कहा कि बिजली जैसी मूलभूत सुविधा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी ।