बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; बाइक फिसलने से पेड़ से टकराए छात्र की मौके पर ही मौत

Wait 5 sec.

बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में कॉलेज छात्र की जान चली गई। मूल रूप से पत्थलगांव के रहने वाले मेहुल सिंह, जो बिलासपुर के सीएमडी कॉलेज में रहकर पढ़ाई कर रहे थे, शनिवार रात करीब 11 बजे अग्रसेन चौक से राजेंद्र नगर की ओर जा रहे थे।