जैसलमेर-जयपुर में रेतीले तूफान का अलर्ट:MP-UP समेत 7 राज्यों में गर्मी कम हुई, पारा 40°C से नीचे; रुद्रप्रयाग में मौसम बिगड़ा, केदारनाथ यात्रा रुकी

Wait 5 sec.

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, बिहार और ओडिशा में पिछले 15 दिन से चल रही भीषण गर्मी से राहत मिली है। आंधी, बारिश और ओले गिरने से इन राज्यों में पारा 40°C से नीचे पहुंच गया है। आज भी हिमाचल, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, राजस्थान समेत 8 राज्यों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया गया है। हालांकि, शनिवार को देश के 36 शहरों में पारा 40°C से ज्यादा रहा। महाराष्ट्र के विदर्भ वाले हिस्से में तापमान अभी भी 44°C से ज्यादा है। यहां का चंद्रपुर (चांदा) 44.8°C तापमान के साथ देश में सबसे गर्म रहा। इधर शनिवार को ही राजस्थान के 5 जिलों श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और सीकर में शनिवार दोपहर 3 बजे रेतीला तूफान आया। इसका असर करीब 200 वर्ग किलोमीटर के इलाके में रहा। इस रेतीले तूफान की शुरुआत हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर से हुई थी। बवंडर को पाकिस्तान की ओर से उठी तेज धूलभरी हवाओं ने रफ्तार दी थी। इस दौरान 56kmph की रफ्तार से आंधी चली। रेतीले तूफान के कारण दिन में अंधेरा छा गया। हवा के साथ आई रेत घरों में भर गई। IMD ने आज भी जैसलमेर और जयपुर में रेतीले तूफान का अलर्ट जारी किया है। मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले नौतपा के दौरान सेहत का ख्याल रखने वाली ये खबर पढ़ लीजिए... जरूरत की खबर- गर्मियों में स्किन इन्फेक्शन: धूप, उमस और पसीने से बढ़ता स्किन रैश, डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें बचाव के 10 टिप्स नौतपा में देश के कई हिस्सों में तापमान 45°C से ऊपर पहुंच गया है। हाई टेम्परेचर और ह्यूमिडिटी बैक्टीरिया और फंगस के पनपने के लिए अनुकूल माहौल बनाते हैं। इससे दाद, खुजली और रैशेज जैसी समस्याएं बढ़ती हैं। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते लक्षणों को पहचानकर बचाव के सही उपाय किए जाएं। पूरी खबर पढ़ें… राज्यों से मौसम की तस्वीरें… मानसून 4 जून तक केरलम पहुंचेगा मौसम विभाग ने बताया कि मानसून 4 जून तक केरलम पहुंच सकता है। हालांकि विभाग ने इस साल मानसून के सामान्य से कमजोर रहने का अनुमान भी जताया है। IMD के मुताबिक जून से सितंबर तक देश में औसतन सामान्य से कम बारिश हो सकती है। इस बार मानसून सीजन में 78 सेंटीमीटर बारिश होने का अनुमान है। देश में सामान्य मानसूनी बारिश का औसत 87 सेंटीमीटर माना जाता है। मौसम विभाग ने कहा कि बिहार, यूपी में सामान्य बारिश हो सकती है, लेकिन बाकी कई हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है। खासकर बारिश पर निर्भर खेती वाले इलाकों में मानसून कमजोर रह सकता है। अगले दो दिन के मौसम का हाल 1 जून: 2 जून: राज्यों से मौसम की खबरें… 1. राजस्थान: तीन दिन में पारा 12 डिग्री तक गिरा, आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट प्रदेश में बदले हुए मौसम के कारण पिछले 3 दिन में कई शहरों का पारा 12 डिग्री तक गिरा है। शनिवार को आए बवंडर के बाद आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट है। राज्य के 12 जिलों में आंधी-बारिश के चलते मौसम बदला रहेगा। प्रदेश में इस वेदर सिस्टम का असर 3 जून तक बने रहने की आशंका है। पढ़ें पूरी खबर… 2. मध्यप्रदेश: 47 जिलों में बारिश का अलर्ट, भोपाल में आधी रात आंधी चली, सुबह बूंदाबांदी प्रदेश में भीषण गर्मी-हीटवेव की बजाय आंधी-बारिश और ओले गिर रहे हैं। नौतपा के छठे दिन शनिवार को 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। भोपाल के कुछ इलाकों में रविवार सुबह बूंदाबांदी हुई। IMD के अनुसार, 8 जिलों में भारी बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट है, जबकि बाकी 47 जिलों आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर… 3. छत्तीसगढ़: कोरबा में पेड़ गिरने से 3 की मौत, अगले 5 दिन आंधी-बारिश, 50-60kmph की स्पीड से चल सकती है हवा अगले 5 दिन तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवा और बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान 50 से 60 किमी प्रतिघंटा की स्पीड से तेज हवा चल सकती है। शनिवार को आए तूफान से कोरबा में एक बड़ा हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े 3 युवकों पर भारी डाल गिर गई। तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर… 4. उत्तर प्रदेश: सभी 75 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, 2 जून से बदलेगा मौसम यूपी में नौतपा के समय मौसम बदला हुआ है। आज प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट है। 57 जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। हवा की रफ्तार 60kmph तक पहुंच सकती है। 3 दिन से जारी आंधी-बारिश के बीच प्रदेश का पारा 10°C तक लुढ़ककर 38°C तक पहुंच गया है। पढ़ें पूरी खबर… 5. बिहार: 19 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, जून के पहले हफ्ते से फिर बढ़ेगी गर्मी 19 जिलों के लिए आज बारिश का यलो अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में करीब 50kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। बिजली गिरने की भी आशंका है। लेकिन, 2 जून के बाद अधिकतम तापमान 4 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। पटना, गया, नालंदा, नवादा, बेगूसराय, जहानाबाद और लखीसराय समेत दक्षिण-मध्य बिहार के जिलों में तापमान 40 से 42 डिग्री तक जाने का अनुमान है। पढ़ें पूरी खबर… 6. झारखंड: 12 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 50-60kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है राज्य के कई हिस्सों में शनिवार को आई आंधी और बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत दिलाई। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के 12 जिलों में आंधी-बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में 50 से 60kmph की रफ्तार से हवाएं चलन और बारिश होने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर…