सुशासन तिहार में भारी हंगामा, मंच पर ही भिड़े भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक और कांग्रेसी नेता राजेंद्र शुक्ल

Wait 5 sec.

बिलासपुर जिले के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत गोढ़ी में आयोजित 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम में उस समय भारी हड़कंप मच गया, जब सरकारी मंच ही राजनीतिक अखाड़े में तब्दील हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और क्षेत्रीय भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक के सामने ही कांग्रेसी नेता राजेंद्र शुक्ला अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए।