बिलासपुर रेंज के साइबर थाने ने ऑनलाइन निवेश और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों मुकेश कुमार दास (रायपुर), केशव साव (रायगढ़), संदीप कुमार चंद्रा उर्फ विक्की (सक्ती) और शिशिर राठौर को गिरफ्तार किया है।