प्रदेश में भोपाल ईस्टर्न बायपास से लेकर सात नई सड़कें हाइब्रिड एन्युटी मॉडल (एचएएम) पर बनाई जाएंगी। इनकी लागत 18675 करोड़ रुपये आएगी। सड़क विकास निगम ने इसका प्रस्ताव राज्य स्तरीय अधिकार प्राप्त समिति को भेजा है।