हिंदी सिनेमा के ग्रेट शोमेन राज कपूर की अंतिम इच्छा थी कि वे नर्मदा और जबलपुर को केंद्र में रखकर एक फिल्म बनाएं, लेकिन यह सपना अधूरा रह गया। दो जून, 1988 को उनके निधन के साथ एक युग समाप्त हुआ, लेकिन राज कपूर लोगों से गर्व से कहते थे कि वे तो जबलपुर के दामाद हैं।