बंगाल में कुर्बानी से पहले गाये बेचते लोगों की पिटाई का नहीं है यह वीडियो

Wait 5 sec.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि भीड़ दो बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्तियों को घेरकर और उन्हें रस्सी से बांधकर उनके साथ मारपीट कर रही हैं.दावा: इस वीडियो को हालिया बताकर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के नतीजों के मुताबिक बीजेपी सरकार के गठन के बाद का बताकर शेयर किया जा रहा है. कुछ पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि, "बंगाल में कुर्बानी के लिए गाय बेचने आये दो कसाइयों को गौरक्षकों ने पकड़ लिया."इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.यह वीडियो हालिया नहीं है बल्कि 31 जुलाई 2025 का है.वायरल वीडियो में नजर आ रहे दोनों बुजुर्ग खेती के मकसद से मवेशी ले जा रहे थे तभी कुछ लोगों ने उन्हें रोककर उन्हें बुरी तरह पीटा था. हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें India Today की 02 अगस्त 2026 की यह न्यूज रिपोर्ट मिली जिसमें वायरल वीडियो से मेल खाते हुए दृश्य थे.इस रिपोर्ट में लिखा था कि, "कोक ओवन पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत गैमन ब्रिज के पास हुई एक घटना के बाद दुर्गापुर में तनाव बढ़ गया. इस घटना में BJP की युवा शाखा के सदस्यों ने कथित तौर पर मवेशियों को ले जा रहे एक पिकअप वैन को रोका, उसमें सवार लोगों के साथ मारपीट की, उन्हें बांध दिया और जबरदस्ती उनके कान पकड़कर उनसे उठक-बैठक करवाई."वायरल वीडियो के बारे में India Today की यह रिपोर्ट यहां पढ़ें.यह वीडियो 2025 से इंटरनेट पर मौजूद है जबकि बंगाल में चुनावी नतीजे आने के बाद बीजेपी की हालिया सरकार का गठन 09 मई 2026 को हुआ है. जिससे यह साफ है कि वायरल वीडियो का हालिया पश्चिम बंगाल चुनावों से कोई संबंध नहीं है. India Today की इस रिपोर्ट में हमें इस घटना को लेकर West Bengal पुलिस का बयान भी मिला जिस तक पहुंचने के लिए हमने इससे सम्बंधित कीवर्ड्स सर्च किए. हमारी सर्च में हमें पश्चिम बंगाल पुलिस के आधिकारिक X अकाउंट (पूर्व में ट्विटर ) पर यह पोस्ट मिली जिसमें वायरल वीडियो के बारे में विस्तार से बताया गया था. 01 अगस्त 2025 को की गई इस X पोस्ट में वायरल वडियो के बारे में बंगाल पुलिस ने बताया था कि, "कल दुर्गापुर में अल्पसंख्यक समुदाय के दो लोगों को, जो खेती के काम के लिए मवेशी ले जा रहे थे, एक खास राजनीतिक पार्टी से जुड़े कुछ गुंडों ने रोककर बुरी तरह पीटा. इस घटना के संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है और दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. इस घटना में शामिल सभी लोगों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है. किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा."Two persons belonging to the minority community, while carrying cattle for farming purpose, were detained and severely beaten up yesterday in Durgapur by some hooligans belonging to a particular political party. A case has been registered over the incident and two of the… pic.twitter.com/ynLwciWAhE— West Bengal Police (@WBPolice) August 1, 2025 इससे सम्बंधित कीवर्ड्स सर्च करने पर हमें The Telegrapgh और अन्य न्यूज रिपोर्ट्स (यहां, यहां और यहां) मिलीं जिसमें वायरल वीडियो और इस घटना के बारे में लिखा था कि, "बीजेपी नेता पराजित गांगुली और उसके साथियों ने 31 जुलाई 2025 को जेमुआ के चार मुस्लिम मवेशी व्यापारियों को बांध दिया, उनकी पिटाई की, उनसे कान पकड़वाए और दुर्गापुर शहर के गैमन ब्रिज इलाके में उनका जुलूस निकाला."पराजित गांगुली समेत पुलिस ने इस अपराध के सिलसिले में नौ और लोगों को गिरफ्तार किया था.निष्कर्ष: पश्चिम बंगाल में मुस्लिम बुजुर्गों को पीटने का पुराना वीडियो भ्रामक दावों के साथ हालिया विधानसभा चुनावों के नतीजों से जोड़कर शेयर किया जा रहा है. (अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)'हिंदू शादी में DJ बंद कराने' के दावे से वायरल हो रहे वीडियो का सच