आईपीएल फाइनल के दबाव में गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप हो गई. RCB के दमदार गेंदबाजी अटैक के आगे साई सुदर्शन से लेकर शुभमन गिल और जोस बटलर जैसे इंटरनेशनल खिलाड़ी बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे. अहमदाबाद में खेले जा रहे फाइनल मैच में गुजरात की टीम केवल 155 रन ही बना पाई.ऐसे बहुत ज्यादा मौके नहीं रहे हैं, जब किसी टीम ने आईपीएल फाइनल में 200 या उससे ज्यादा रनों का स्कोर खड़ा किया हो. इतिहास के बजाय वर्तमान को देखें तो फाइनल में गुजरात टीम की मुश्किल बढ़ गई है, क्योंकि उसे विराट कोहली और रजत पाटीदार जैसे स्टार बल्लेबाजों से सुसज्जित RCB के दमदार बैटिंग लाइन-अप के आगे 155 रनों के स्कोर का बचाव करना है. क्या है संभव है, क्या आईपीएल फाइनल में कभी इससे भी कम स्कोर को डिफेंड किया जा चुका है?IPL फाइनल में डिफेंड हुए 129 रनजीतने का जज्बा हो तो भला कौन सी मुश्किल को पार नहीं किया जा सकता. आईपीएल 2017 के फाइनल में मुंबई इंडियंस की टीम इस कहावत पर खरी उतरी थी. MI की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 129 रन बनाए थे और सामने राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स को चैंपियन बनने के लिए छोटे सा लक्ष्य हासिल करना था.उस मुकाबले में मिचेल जॉनसन और जसप्रीत बुमराह ने कहर बरपाते हुए पुणे सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी को तहस नहस कर दिया था. मुंबई ने वह मुकाबला अंतिम गेंद पर एक रन से जीता था. मुंबई ने 129 का छोटा सा स्कोर डिफेंड कर लिया था. आईपीएल 2026 के फाइनल में तो गुजरात ने फिर भी 155 रन बनाए हैं.IPL फाइनल में डिफेंड होने वाले सबसे कम स्कोर129 रन - मुंबई इंडियंस बनाम राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स (2017)143 रन - डेक्कन चार्जर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (2009)यह भी पढ़ें:Watch: फाइनल में शुभमन गिल के विकेट पर विराट कोहली का एग्रेसिव रिएक्शन, सेलिब्रेशन से लूटी महफिल