ATM Technology: रोजाना लाखों लोग ATM से पैसे निकालते हैं. किसी को सैलरी निकालनी होती है, किसी को खरीदारी के लिए कैश चाहिए होता है, तो कोई अचानक जरूरत पड़ने पर ATM पहुंच जाता है. लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि बैंक को कैसे पता चल जाता है कि किसी ATM में पैसे खत्म होने वाले हैं? क्या बैंक तब जागता है जब ATM खाली हो जाता है? असल में ऐसा बिल्कुल नहीं है.आज के समय का ATM सिर्फ पैसे निकालने वाली मशीन नहीं, बल्कि बैंक से लगातार जुड़ा हुआ एक स्मार्ट सिस्टम है. यह मशीन हर सेकंड अपनी जानकारी बैंक के सर्वर तक पहुंचाती रहती है और कैश की स्थिति पर नजर बनाए रखती है. ATM के अंदर कैसे होती है पैसों की निगरानी?ATM के अंदर अलग-अलग कैश बॉक्स यानी कैश कैसट लगे होते हैं, जिनमें 100 रुपये, 200 रुपये और 500 रुपये या दूसरे नोट रखे जाते हैं. जब भी कोई ग्राहक पैसे निकालता है, मशीन तुरंत रिकॉर्ड अपडेट कर देती है कि कितने नोट निकले और कितने बचे हैं. इसके लिए ATM में खास सेंसर और सॉफ्टवेयर लगे होते हैं. ये सिस्टम लगातार कैश की गिनती करता रहता है. इतना ही नहीं, ATM यह भी बता सकता है कि कौन-से नोट ज्यादा बचे हैं और कौन-से लगभग खत्म होने वाले हैं. यही वजह है कि बैंक को हर समय ATM की सही स्थिति पता रहती है. यह भी पढ़ेंः Opium Addiction: अफीम का नशा करने वालों को क्यों नहीं फील होती अपनी बर्बादी, यह कैसे काम करता है?कैश कम होते ही बैंक को मिल जाता है अलर्टजैसे ही ATM में कैश तय की गई सीमा से नीचे पहुंचता है, मशीन अपने आप बैंक के कंट्रोल रूम या मॉनिटरिंग सिस्टम को डिजिटल अलर्ट भेज देती है. इसके बाद बैंक की टीम तुरंत कार्रवाई शुरू कर देती है. इसी जानकारी के आधार पर कैश वैन भेजी जाती है और ATM में दोबारा पैसे भरे जाते हैं. साथ ही कई बैंक अब ऐसे सिस्टम का इस्तेमाल कर रहे हैं जो यह अनुमान भी लगा लेते हैं कि किसी इलाके में किस दिन और किस समय ज्यादा कैश निकलेगा. त्योहारों, सैलरी डेट और छुट्टियों के दौरान ATM में अतिरिक्त कैश रखा जाता है ताकि लोगों को परेशानी न हो. स्मार्ट डेटा और टेक्नोलॉजी से चलता है पूरा खेलआज ATM मैनेजमेंट पूरी तरह डेटा और टेक्नोलॉजी पर आधारित हो चुका है. बैंक सिर्फ यह नहीं देखते कि ATM में कितने पैसे बचे हैं, बल्कि यह भी देखते हैं कि किस इलाके में कैश की मांग कितनी है. इसी वजह से व्यस्त बाजारों, रेलवे स्टेशन और भीड़भाड़ वाले इलाकों के ATM ज्यादा बार भरे जाते हैं. वहीं भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भी बैंकों को ATM में कैश उपलब्ध रखने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं. साल 2021 में RBI ने कहा था कि अगर ATM लंबे समय तक खाली रहता है तो संबंधित बैंक पर जुर्माना लगाया जा सकता है. इसलिए बैंक लगातार अपने ATM नेटवर्क की निगरानी करते हैं. साफ शब्दों में कहें तो ATM कोई साधारण मशीन नहीं, बल्कि बैंक से हर पल बातचीत करने वाला एक स्मार्ट डिजिटल सिस्टम है, जो पैसे खत्म होने से पहले ही बैंक को खबर दे देता है. यह भी पढ़ेंः No Tobacco Day: तंबाकू का मतलब सिर्फ सिगरेट या गुटका नहीं, इससे बनते हैं कई प्रोडक्ट, जानें सबसे बड़ा खरीदार कौन?