Best Sugar Options: वजन घटाने के लिए छोड़ रहे हैं शुगर, मीठे की जरूरत के लिए ये हैं हेल्दी ऑप्शन

Wait 5 sec.

Best Sugar Options: आजकल की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में गलत खान-पान के कारण बढ़ता वजन एक गंभीर समस्या बन चुका है. ऐसे में वजन घटाने के क्रम में सबसे पहला और जरूरी कदम सफेद चीनी को अपनी डाइट से पूरी तरह बाहर करना होता है. इस शुगर को एम्प्टी कैलोरी कहा जाता है, क्योंकि इसमें कोई पोषक तत्व नहीं होते और यह शरीर में सीधे फैट के रूप में जमा होती है. जब हम अचानक चीनी छोड़ देते हैं तो शरीर में शुगर क्रेविंग्स यानी मीठा खाने की तीव्र इच्छा होने लगती है. इस स्थिति में खुद को रोकना बेहद मुश्किल हो जाता है और कई लोग अपनी वेट लॉस जर्नी बीच में ही छोड़ देते हैं. यहां ये बात ध्यान देने वाली है कि वजन घटाने का मतलब मीठे से हमेशा के लिए नाता तोड़ना नहीं है, बल्कि समझदारी से सही और सेहतमंद ऑप्शन चुनना है. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ नेचुरल और हेल्दी ऑप्शन्स के बारे में, जो बिना वजन बढ़ाए आपके इस स्वीट लव को पूरा करते हैं.यह भी पढ़ें: Pimples Before Periods: पीरियड्स से पहले चेहरे पर आने लगते हैं पिंपल्स, समझिए शरीर का ये खास इशारा1. स्टीविया- स्टीविया एक नेचरल प्लांट है, जिसकी पत्तियों से मीठा पाउडर या ड्रॉप्स तैयार की जाती हैं. यह चीनी से लगभग 200 गुना अधिक मीठा होता है, लेकिन सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट बिल्कुल नहीं होते हैं. वहीं, यह ब्लड शुगर और इंसुलिन के लेवल को भी प्रभावित नहीं करता है. वजन घटाने वाले लोगों और डायबिटीज के मरीजों के लिए यह चीनी का सबसे सुरक्षित और बेहतरीन ऑप्शन है. इसे आप अपनी सुबह की चाय, कॉफी या नींबू पानी में आसानी से मिलाकर यूज कर सकते हैं. 2. ताजे और मौसमी फल- जब भी दोपहर या शाम को मीठा खाने की तेज इच्छा हो, तो पेस्ट्री, चॉकलेट या बिस्कुट खाने के बजाय एक कटोरी ताजे फल खाएं. सेब, स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, संतरा, अमरूद और पपीता जैसे फलों में नेचुरल स्वीट्नेस (फ्रुक्टोज) होती है. इसके साथ ही इनमें प्रचुर मात्रा में फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. फाइबर के कारण ये फल धीरे-धीरे पचते हैं, जिससे ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़ता और पेट लंबे समय तक भरा रहता है. 3. खजूर- ये बात तो आप जानते ही होंगे कि खजूर को प्रकृति का अनमोल उपहार माना जाता है. यह न केवल मीठा होता है बल्कि फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम और आयरन का एक बेहतरीन सोर्स भी है. वजन घटाने के दौरान अगर आपको मीठे की तेज क्रेविंग हो, तो आप 1 या 2 खजूर खा सकते हैं. इसके अलावा, घर पर वजन घटाने वाली स्मूदी, ओट्स या हेल्दी शेक बनाते समय चीनी की जगह खजूर के पेस्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है.  क्योंकि इसमें नेचुरल कैलोरी होती है, इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना ठीक रहता है. 4. कच्चा शहद- सीमित मात्रा में लिया गया शुद्ध या जैविक शहद चीनी का एक बहुत अच्छा ऑप्शन है. सफेद चीनी के उलट, शहद में कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो शरीर को पाचन क्षमता को दुरुस्त करते हैं.  सुबह गुनगुने पानी में आधा चम्मच शहद और नींबू का रस मिलाकर पीने से शरीर के फैट को बर्न करने में मदद मिलती है. हालांकि, शहद में कैलोरी होती है, इसलिए इसका उपयोग केवल स्वाद बदलने के लिए कम मात्रा में ही करना चाहिए.5. गुड़- सफेद चीनी के मुकाबले गुड़ एक बिना केमिकल प्रोसेस के तैयार किया गया बेहतर ऑप्शन है. वहीं, गुड़ में आयरन, फास्फोरस और पोटेशियम जैसे जरूरी मिनरल्स होते हैं जो पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं. भोजन करने के बाद अक्सर लोगों को मीठा खाने की आदत होती है, ऐसे में चीनी की बनी मिठाई की जगह एक छोटा टुकड़ा गुड़ खाने से मीठे की इच्छा भी शांत होती है और खाना भी आसानी से पच जाता है. 6. मेवे- बादाम, काजू और अखरोट जैसे मेवे प्रोटीन और हेल्दी फैट से भरपूर होते हैं ऐसे में इनका सेवन जरूर करना चाहिए साथ ही मीठे की तलब मिटाने के लिए मुट्ठी भर भुने हुए मेवों के साथ थोड़ी सी किशमिश मिलाकर खाने से काफी फायदा होता है. यह भी पढ़ें: Precautions During Swimming: गर्मियों में स्वीमिंग करते वक्त कभी न करना ये गलती, वरना शरीर को हो जाएगा बड़ा नुकसान