धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से राहत भरी खबर आई है। त्योहार के दिन ही कीमती धातुओं की चमक कुछ फीकी पड़ गई है और दोनों के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोना एक झटके में 2,000 रुपये सस्ता हो गया, तो चांदी की कीमत भी 3,000 रुपये तक लुढ़क गई।