दिल्ली के कनॉट प्लेस में ‘जुगमग दिवाली’ का आगाज:सीएम ने किया उत्सव का शुभारंभ; भजनों और रोशनी से जगमगाया सेंट्रल पार्क

Wait 5 sec.

दीपावली से पहले दिल्ली का दिल कहे जाने वाला कनॉट प्लेस रोशनी और उत्सव के रंगों से सराबोर नजर आया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सेंट्रल पार्क में आयोजित ‘जुगमग दिवाली’ उत्सव का शुभारंभ किया। महाआरती, भजन संध्या और आकर्षक ड्रोन शो कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण रहे। रंग-बिरंगी रोशनी और उत्सवी माहौल ने आयोजन को खास बना दिया। कार्यक्रम के दौरान महाआरती के साथ भक्ति और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम देखने को मिला। भजनों की प्रस्तुति ने माहौल को भक्तिमय बनाया, जबकि आसमान में ड्रोन शो ने उत्सव की रौनक बढ़ा दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली प्रकाश, सकारात्मकता और खुशहाली का पर्व है। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को नई पीढ़ी से जोड़ने के साथ समाज में एकता और सौहार्द का संदेश देते हैं। सेंट्रल पार्क में आज भी उत्सव की रौनक कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में 7 नवंबर को भी ‘जुगमग दिवाली’ उत्सव जारी रहेगा। आयोजन के जरिए राजधानी की सांस्कृतिक विरासत और दीपावली की परंपराओं को प्रमुखता दी जा रही है। उत्सव का उद्देश्य लोगों को एक साथ जोड़कर त्योहार की खुशियां साझा करना है।