साइबर लिटरेसी- दिवाली की शुभकामनाओं में छिपा ठगी का जाल:इन 6 तरह के मैसेज से सावधान, साइबर एक्सपर्ट से जानें बचाव के 8 तरीके

Wait 5 sec.

आज पूरे देश में दिवाली का त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस बीच वॉट्सएप पर रंग-बिरंगे ग्रीटिंग्स, मिठाइयों की तस्वीरें और बधाई मैसेज भेजने का सिलसिला तेज हो गया है। लोग अपनों को शुभकामनाएं भेजकर त्योहार की खुशियां बांट रहे हैं। लेकिन जरा सोचिए, जिस मैसेज को खोलते ही हमारे चेहरे पर मुस्कान आ जाती है, अगर वही ‘मुसीबत’ बन जाए तो? दरअसल, त्योहार के बीच साइबर ठग भी एक्टिव हो गए हैं। वे दिवाली की शुभकामनाओं के नाम पर फर्जी लिंक और संदिग्ध फाइलें भेजकर लोगों को अपने जाल में फंसा सकते हैं। ऐसे में एक छोटी-सी असावधानी बड़े साइबर फ्रॉड की वजह सकती है। इसलिए आज ‘साइबर लिटरेसी’ में दिवाली मैसेज फ्रॉड के बारे में विस्तार से बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट- राहुल मिश्रा, साइबर सिक्योरिटी एडवाइजर, उत्तर प्रदेश पुलिस सवाल- दिवाली पर वॉट्सएप और सोशल मीडिया पर आने वाले शुभकामना संदेशों, वीडियो और गिफ्ट लिंक में साइबर ठगी के कौन-कौन से खतरे छिपे हो सकते हैं? जवाब- साइबर ठग दिवाली के शुभकामना संदेशों, वीडियो, ग्रीटिंग कार्ड और गिफ्ट लिंक के जरिए लोगों को निशाना बना सकते हैं। इनके कुछ कॉमन खतरे हैं- सभी संभावित खतरे ग्राफिक में देखिए- सवाल- ठग किस तरह के मैसेज भेज सकते हैं? कुछ उदाहरणों से समझाएं? जवाब- साइबर ठग लोगों को ग्रीटिंग कार्ड, शुभकामना वीडियो, गिफ्ट, कैशबैक और त्योहार के खास ऑफर के नाम पर मैसेज भेज सकते हैं। कई बार ये मैसेज किसी परिचित के नाम से भी आते हैं, ताकि लोग उन पर आसानी से भरोसा कर लें। इसे उदाहरण से समझिए- 1. ग्रीटिंग कार्ड डाउनलोड करने का मैसेज उदाहरण: “आपके लिए दिवाली का खास वीडियो ग्रीटिंग आया है। देखने के लिए इस फाइल को डाउनलोड करें।” ठग इसके साथ APK फाइल भेज सकते हैं। इसे वीडियो समझकर इंस्टॉल करने पर फोन में मालवेयर वाला एप आ सकता है। ऐसा एप निजी डेटा या फोन की सुरक्षा को खतरे में डाल सकता है। 2. परिचित के नाम से आया लिंक उदाहरण: “हैप्पी दिवाली! यह फोटो देखो, तुम्हारे लिए भेजी है।” मैसेज किसी दोस्त या रिश्तेदार के अकाउंट से आ सकता है। लिंक खोलने पर फर्जी पेज खुलता है, जो वॉट्सएप अकाउंट को किसी दूसरे डिवाइस से लिंक करने या वेरिफिकेशन कोड शेयर करने के लिए कहता है। इससे वॉट्सएप अकाउंट हैक हो सकता है। 3. मुफ्त गिफ्ट या कैशबैक का लालच उदाहरण: “दिवाली स्पेशल ऑफर! इस लिंक पर क्लिक करें और पाएं मुफ्त गिफ्ट या 5,000 रुपए का कैशबैक।” लिंक किसी मशहूर कंपनी जैसी दिखने वाली फर्जी वेबसाइट पर ले जा सकता है। वहां इनाम पाने के नाम पर OTP या पर्सनल डिटेल्स मांगे जा सकते हैं। 4. वायरल दिवाली वीडियो का मैसेज उदाहरण: “दिवाली का यह वायरल वीडियो जरूर देखें। आगे भेजने से पहले यहां क्लिक करें।” लिंक खोलने पर किसी अनजान वेबसाइट पर पहुंच सकते हैं। वहां वीडियो देखने के लिए लॉगिन करने, निजी जानकारी भरने या संदिग्ध फाइल डाउनलोड करने को कहा जा सकता है। 5. गिफ्ट वाउचर या कूपन जीतने का मैसेज उदाहरण: “आपने दिवाली लकी ड्रॉ में 10,000 रुपए का वाउचर जीता है। इनाम पाने के लिए अभी अपनी जानकारी भरें।” ऐसे मैसेज में इनाम की समय-सीमा बताकर जल्दबाजी कराई जा सकती है। फर्जी वेबसाइट पर नाम, मोबाइल नंबर और दूसरी सेंसिटिव डिटेल्स भरवाकर उसका दुरुपयोग किया जा सकता है। ध्यान रखें: हर अनजान मैसेज या लिंक फर्जी नहीं होता। लेकिन अगर किसी संदेश में इनाम पाने के लिए OTP या UPI PIN मांगा जाए, अनजान एप इंस्टॉल करने को कहा जाए या तुरंत क्लिक करने का दबाव बनाया जाए, तो सावधान हो जाएं। मैसेज परिचित के नंबर से आया हो, तब भी शक होने पर उनसे फोन करके पुष्टि करें। 6. दिवाली की शुभकामनाएं भेजने के नाम पर अकाउंट वेरिफिकेशन उदाहरण: “आपका दिवाली ग्रीटिंग कार्ड तैयार है। इसे देखने के लिए अपना वॉट्सएप नंबर वेरिफाई करें और आया हुआ कोड डालें।” यह अकाउंट हैक करने की कोशिश हो सकती है। वॉट्सएप का वेरिफिकेशन कोड किसी दूसरे व्यक्ति को देने से वह अकाउंट अपने डिवाइस पर रजिस्टर कर सकता है। सवाल- फर्जी ग्रीटिंग कार्ड या दिवाली वीडियो के नाम पर भेजी गई APK फाइल क्या होती है? इसे डाउनलोड करने से फोन को क्या नुकसान हो सकता है? जवाब- APK फाइल एंड्रॉयड फोन में एप इंस्टॉल करने वाली फाइल होती है। साइबर ठग दिवाली के ग्रीटिंग कार्ड, शुभकामना वीडियो या खास ऑफर के नाम पर ऐसी फाइल भेज सकते हैं। ऐसी फाइल में मालवेयर हो सकता है, जिससे कई खतरे हो सकते हैं- सवाल- अगर किसी परिचित के वॉट्सएप नंबर से दिवाली की शुभकामनाओं के साथ कोई लिंक आए तो कैसे पता करें कि मैसेज असली है या नहीं? जवाब- कुछ बुनियादी बातों को ध्यान में रखकर असली और फर्जी मैसेज को आसानी से पहचान सकते हैं। दोनों के बीच अंतर ग्राफिक में देखिए- सवाल- किसी शुभकामना संदेश या लिंक को खोलने से पहले कौन-सी चीजें चेक करनी चाहिए? जवाब- दिवाली पर शुभकामना संदेश, गिफ्ट और कैशबैक के नाम पर आए हर लिंक पर भरोसा करना भारी पड़ सकता है। किसी लिंक को खोलने या फाइल डाउनलोड करने से पहले कुछ जरूरी चीजें जरूर जांचें। सारे पॉइंट्स ग्राफिक में देखिए- सवाल- अगर कोई गलती से संदिग्ध लिंक खोल ले, APK फाइल इंस्टॉल कर ले या OTP शेयर कर दे, तो तुरंत क्या करना चाहिए? जवाब- ऐसी गलती होने पर घबराने की बजाय तुरंत जरूरी कदम उठाएं। समय रहते कार्रवाई करने से नुकसान को कम करने में मदद मिल सकती है। सवाल- वॉट्सएप और स्मार्टफोन की कौन-सी सुरक्षा सेटिंग्स हमेशा ऑन रखनी चाहिए? जवाब- वॉट्सएप और स्मार्टफोन को सुरक्षित रखने के लिए ये सेटिंग्स हमेशा चालू रखें- सवाल- अगर दिवाली के किसी फर्जी संदेश या लिंक के कारण बैंक खाते से पैसे कट जाएं, तो कहां शिकायत करें? जवाब- ऐसे में तुरंत ये कार्रवाई करें- 1930 पर कॉल करें: यहां फाइनेंशियल फ्रॉड की शिकायत दर्ज कराएं। जितनी जल्दी हो, उतना बेहतर। ऑनलाइन शिकायत करें: नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। बैंक को सूचना दें: बैंक के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके खाते को सुरक्षित करने के लिए कहें। सबूत संभालें: ठगी से जुड़े मैसेज, लिंक, स्क्रीनशॉट, ट्रांजैक्शन आईडी और बैंक अलर्ट सुरक्षित रखें। साइबर पुलिस से संपर्क करें: जरूरत पड़ने पर नजदीकी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत करें। ध्यान रखें: पैसे कटने पर शिकायत करने में देर न करें। तुरंत रिपोर्ट करने से रकम रोकने या वापस पाने की संभावना बढ़ सकती है। हालांकि इसकी गारंटी नहीं होती। …………………. ग्राफिक- विपुल शर्मा …………………यह खबर भी पढ़ें… साइबर लिटरेसी- दिवाली पर इन 10 साइबर फ्रॉड से सावधान:ऑफर के चक्कर में खाली हो सकता है अकाउंट, सुरक्षा के ये 6 थंब रूल याद रखें दिवाली का त्योहार नजदीक है। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स पर खरीदारी की धूम मची हुई है। लोग कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, मिठाइयां और होम डेकोर आइटम्स खरीद रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…