रोजगार के लिए बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश से पलायन करने वाले लोग अपने साथ छठ की परंपरा भी ले गए। आज यह पर्व देश के बड़े शहरों से लेकर मॉरीशस, फिजी और नीदरलैंड तक मनाया जाता है। केंद्र सरकार ने इसे यूनेस्को सूची में लाने की पहल की है।