आलिया भट्ट से कैटरीना और करीना तक, बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने धूमधाम से मनाई दिवाली, शेयर की तस्वीरें

Wait 5 sec.

8 नवंबर को पूरे देश में दिवाली की धूम रही. बॉलीवुड ने  भी इस त्योहार का खूब जश्न मनाया. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर से लेकर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ तक तमाम सितारों ने अपनों के साथ  खास अंदाज में रोशन के त्योहार को सेलिब्रेट किया और फैंस के साथ इसकी झलक भी शेयर की है. आलिया भट्ट ने पति रणबीर और बेटी संग मनाई दिवालीआलिया भट्ट ने अपने पति रणबीर कपूर, बेटी राहा और सास नीतू कपूर के साथ दिवाली मनाने की कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं. इन तस्वीरों में परिवार को पूजा करते हुए और अपने घर पर एक साथ समय बिताते हुए देखा जा सकता है.     View this post on Instagram           A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)आलिया ने एक ऐसी फैमिली तस्वीर भी शेयर की, जिसमें रणबीर और नीतू के साथ-साथ दिवंगत ऋषि कपूर की की फोटो (फ्रेम में) भी नजर आ रही है. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा है, “मेरी ज़िंदगी की रोशनी, आपको और आपके अपनों को दिवाली की शुभकामनाएँ... उम्मीद है कि आप ढेर सारे प्यार से घिरे रहें.”रणबीर, आलिया और नीतू ने अपने 'कृष्णा राज' बंगले के बाहर मौजूद फोटोग्राफरों को ग्रेटिट्यूड भी किया. उन्होंने अपनी बालकनी में आकर पैप्स के लिए वेव किया और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं.कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने बेटे संग सेलिब्रेट की दिवालीकैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने बेटे विहान के साथ एक फैमिली तस्वीर शेयर करके दिवाली मनाई. इस पोस्ट में उन्होंने अपने बेटे का चेहरा भी दिखाया. यह पोस्ट उनके बेटे के पहले जन्मदिन (7 नवंबर) के एक दिन बाद सामने आई है. इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए कैटरीना ने लिखा, "हमारी अब तक की सबसे शानदार दिवाली... सभी को ढेर सारा प्यार, रोशनी और खुशियां मिलें – विक्की, कैटरीना और विहान."      View this post on Instagram           A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)प्रियंका चोपड़ा ने पति निक और बेटी संग सेलिब्रेट की दिवालीवहीं प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ मनाई गई दिवाली की झलक अपने फैंस को दिखाई. उनके इंस्टाग्राम एल्बम में परिवार के साथ बिताए गए पल, दिवाली की डेकोरेशन, ट्रेडिशनल कपड़े और जश्न के दौरान खाए गए पकवानों की तस्वीरें शामिल थीं. इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, "इस दिवाली की कुछ खास तस्वीरें. आप सभी को दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं."      View this post on Instagram           A post shared by Priyanka (@priyankachopra)करीना कपूर खान ने फैमिली संग सेलिब्रेट की दिवालीकरीना कपूर खान ने अपनी बहन करिश्मा कपूर और पेरेंट्स रणधीर व बबीता कपूर के साथ तस्वीरें शेयर कीं. एक तस्वीर में उनका बेटा तैमूर अपने नाना को गले लगाता हुआ भी दिखाई दे रहा है.  तस्वीरों को शेयर हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "सभी को दिवाली की शुभकामनाएं... बात हमेशा अपने माता-पिता से प्यार करने की ही होती है... हमेशा." उन्होंने अपने माता-पिता की अहमियत को बताते हुए लिखा, जीना यहां मरना यहां मां और पापा के सिवाय जाना कहां."       View this post on Instagram           A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)