रजनीकांत की 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. फिल्म एक के बाद एक रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म ओवरसीज मार्केट में भी धमाका कर रही है. वहीं घरेलू बाजार में भी फिल्म शानदार कलेक्शन कर लिया है. भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' (द गोट) के रिकॉर्ड भी पछाड़ दिया है.सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने तमिलनाडु में 217.75 करोड़ की कमाई की. वहीं 'द गोट' ने 215.31 करोड़ की कमाई की थी. 'जेलर 2' तमिलनाडु में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कॉलीवुड फिल्म बन गई है. फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. रजनीकांत का जादू बॉक्स ऑफिस पर छा गया है.फिल्म ने बनाया ये रिकॉर्डइसी के साथ फिल्म साउथ के चार प्रमुख बाजारों में 75 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली पहली इंडियन फिल्म बन गई है. आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में फिल्म ने 96.96 करोड़ का बिजनेस किया. कर्नाटक में फिल्म ने 94.87 करोड़ की कमाई की. केरल में फिल्म ने 79.50 करोड़ कमाए. बाकी इंडिया में फिल्म ने 61.07 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया.फिल्म ने इंडिया में टोटल ग्रॉस 550.15 करोड़ का बिजनेस किया. इस के साथ रजनीकांत की 'जेलर 2' अब तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में तमिल फिल्मों के बीच सबसे ज्यादा लाइफटाइम कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.फिल्म को नेलसन दिलीपकुमार ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म का जॉनर एक्शन कॉमेडी है. फिल्म का रनटाइम 3 घंटे 10 मिनट है. फिल्म को कलानिधि मारन ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में रजनीकांत लीड रोल में हैं. वहीं विद्या बालन, मिरना मेनन, मोहनलाल, ऋतिक रोशन जैसे स्टार्स नजर आए हैं.'जेलर 2' की ओटीटी रिलीजफिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. इसी बीच अब फिल्म ओटीटी पर भी रिलीज होने वाली है. फिल्म को अमेजन प्राइम पर देखा जा सकता है. फिल्म को 12 नवंबर को ओटीटी पर देख पाएंगे.