दिवाली का त्योहार घर के कोने-कोने को रोशनी और रंगों से भर देता है। कहीं दीयों की जगमगाहट मन मोह लेती है, तो कहीं फूलों की खुशबू और पकवानों की मिठास त्योहार का एहसास कराती है। इन सबके बीच घर के आंगन या दरवाजे पर बनी रंगोली उत्सव की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। रंग-बिरंगे रंगों, फूलों और सुंदर आकृतियों से सजी रंगोली न सिर्फ घर को खास लुक देती है, बल्कि शुभता और खुशहाली का प्रतीक भी मानी जाती है। अगर इस दिवाली आप भी अपने घर को कुछ अलग और खूबसूरत अंदाज में सजाना चाहते हैं, तो रंगोली के नए डिजाइन आजमा सकते हैं। पारंपरिक फूलों और दीयों वाली रंगोली से लेकर कमल, मोर और ज्यामितीय आकृतियों तक, आपके पास चुनने के लिए कई विकल्प हैं। खास बात यह है कि सुंदर रंगोली बनाने के लिए बहुत ज्यादा समय या किसी खास हुनर की जरूरत नहीं। थोड़ी-सी कल्पनाशीलता और रंगों के सही मेल से आप अपने घर के प्रवेश द्वार को भी आकर्षक बना सकते हैं। आइए, देखते हैं रंगोली के कुछ खूबसूरत डिजाइन, जो इस दिवाली आपके घर की रौनक बढ़ा देंगे। ……………………... ग्राफिक- दृगचंद्र भुर्जी ……………………. यह खबर भी पढ़ें… जरूरत की खबर- पटाखे की एक चिंगारी भी खतरनाक:सुरक्षा के नियम जानें, जलने पर करें ये काम, फर्स्ट-एड किट के 7 एसेंशियल्स नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों के मुताबिक, 2014 से 2023 के बीच भारत में पटाखों से जुड़े करीब 1,489 हादसे हुए। इनमें 1,469 लोगों की मौत हुई, जबकि 571 लोग घायल हुए। सिर्फ 2023 में ही पटाखों से जुड़ी दुर्घटनाओं में 169 लोगों की जान गई। पूरी खबर पढ़ें…