कोरबा जिले के कोलगा गांव में महिलाओं ने शराबखोरी के खिलाफ एकजुट होकर हाथों में डंडे उठाकर शराबबंदी का सामूहिक संकल्प लिया। गांव में शराब बनाने, बेचने और पीने वालों को सीधे पुलिस को सौंपने का निर्णय लिया गया है।