सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बड़ा धमाका देखा जा सकता है. इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि इसमें ईरान का परमाणु परीक्षण देखा जा सकता है.इस पोस्ट का आर्काइव यहां देखें( ऐसे ही दावा करने वाली अन्य पोस्ट का आर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )क्या यह दावा सही है ? यह वीडियो असली नहीं है और इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI ) का इस्तेमाल करके बनाया गया है. हमने सच का पता कैसे लगाया ?: हमने वायरल वीडियो के कुछ मुख्य हिस्सों (की-फ्रेम्स) पर 'रिवर्स इमेज सर्च' ऑप्शन का इस्तेमाल किया और पाया कि वही वीडियो 'लाफहसोर' (LaugHasore) नाम के एक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था.इस वीडियो को 16 मई 2025 को शेयर किया गया था और इसका टाइटल था, "मिलिट्री एक्सरसाइज बॉम्ब एक्सप्लोजन इवेंट – AI वीडियो."इस चैनल के डिस्क्लेमर में यह भी कहा गया है, "इस चैनल के सभी वीडियो केवल मनोरंजन के उद्देश्य से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करके बनाए गए हैं. हर वीडियो किसी खास घटना का एक काल्पनिक सिमुलेशन है. दर्शकों द्वारा अक्सर इन AI-जनरेटेड वीडियो को 'AI' या 'नकली' कहा जाता है."यह वीडियो असली नहीं है.हमने इस वायरल वीडियो को 'हाइव मॉडरेशन' (Hive Moderation) नाम के AI डिटेक्शन टूल पर भी चेक किया, और नतीजों से पुष्टि हुई कि यह वीडियो AI द्वारा बनाया गया है.यह वीडियो AI-जनरेटेड है. इससे पहले भी यह वीडियो भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा चुका है, हमने तब भी इसका फैक्ट चेक किया था, आप वह फैक्ट चेक रिपोर्ट यहां पढ़ सकते हैं.निष्कर्ष: एक विस्फोट का AI-जनरेटेड वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि ईरान अपने परमाणु हथियारों का परीक्षण कर रहा है. (अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर आईडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)कोलकाता की पुरानी तस्वीर INDIA ब्लॉक की हालिया रैली की बताकर वायरल