JBL Studio Monitors : घर पर म्यूजिक रिकॉर्डिंग, ऑडियो मिक्सिंग या साउंड प्रोडक्शन करने वालों के लिए अच्छे स्पीकर्स का चुनाव काफी जरूरी होता है. खासतौर पर स्टूडियो में काम करते समय साफ आवाज और साउंड का बैलेंस बेहतर होना जरूरी है. इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए JBL Professional ने अपनी 3 Series MkIII स्टूडियो मॉनिटर्स की नई रेंज पेश की है. कंपनी ने इसके साथ JBL 310S MkIII पावर्ड सबवूफर भी लॉन्च किया है. नई सीरीज में JBL 305P MkIII, 306P MkIII और 308P MkIII शामिल हैं. इन सभी मॉनिटर्स में पहले के मुकाबले बदला हुआ एकॉस्टिक सिस्टम और नया Class D एम्प्लीफिकेशन दिया गया है. कंपनी का दावा है कि नए साउंड सिस्टम से बेहतर ऑडियो कवरेज और स्टीरियो साउंड का एक्सपीरियंस मिलेगा. तो आइए जानते हैं कि JBL के इन मॉनिटर्स में कौन-से खास फीचर्स मिलेंगे. JBL के इन मॉनिटर्स में मिलेंगे खास फीचर्सनई रेंज में हाई-फ्रीक्वेंसी और लो-फ्रीक्वेंसी ड्राइवर्स को नए सिरे से डिजाइन किया गया है. इनके साथ अपडेटेड JBL Image Control Waveguide भी मिलता है. कंपनी के मुताबिक, इस बदलाव से आवाज ज्यादा बड़े एरिया तक पहुंच सकेगी. इसके अलावा स्टीरियो इमेजिंग बेहतर होगी और साउंड में होने वाली गड़बड़ी यानी डिस्टॉर्शन भी कम होगा. इन तीनों मॉनिटर्स में फ्रंट-फायरिंग Slipstream पोर्ट डिजाइन दिया गया है. इनमें बैलेंस्ड Neutrik कॉम्बो इनपुट और इनपुट सेंसिटिविटी चुनने का ऑप्शन भी मिलता है. इससे इन्हें स्टूडियो इंटरफेस, मिक्सर और दूसरे प्लेबैक उपकरणों के साथ यूज किया जा सकता है.एक टच पर मिलेंगे 81 EQ कॉम्बिनेशनJBL ने इन मॉनिटर्स में चार वन-टच रूम कंट्रोल दिए हैं. इनकी मदद से यूजर्स को 81 अलग-अलग करेक्टिव EQ कॉम्बिनेशन मिलते हैं, जिनसे कमरे के हिसाब से साउंड को एडजस्ट किया जा सकता है. इनमें M4 माउंटिंग पॉइंट्स भी दिए गए हैं. नई सीरीज स्टीरियो, 2.1, सराउंड और इमर्सिव ऑडियो सेटअप को सपोर्ट करती है.JBL 310S MkIII सबवूफर की खासियतमॉनिटर्स के साथ पेश किया गया JBL 310S MkIII पावर्ड सबवूफर 10 इंच के ड्राइवर के साथ आता है. इसमें 26Hz लो-फ्रीक्वेंसी एक्सटेंशन, 116dB पीक साउंड प्रेशर लेवल और 300W Class D एम्प्लीफिकेशन दिया गया है. इसे भी स्टीरियो, 2.1, सराउंड और इमर्सिव मॉनिटरिंग सिस्टम के साथ यूज किया जा सकता है.यह भी पढ़ें - YouTube Tamba App : फॉलोअर्स से प्राइवेट चैट तक, YouTube के नए ऐप Tamba में क्या होगा खास?तीन साइज में आए JBL के नए स्टूडियो मॉनिटर्सJBL ने इस सीरीज को अलग-अलग साइज के तीन मॉडल में पेश किया है. JBL 305P MkIII में 5 इंच का टू-वे मॉनिटर दिया गया है. यह 45Hz की लो-फ्रीक्वेंसी एक्सटेंशन, 109dB के पीक साउंड प्रेशर लेवल और 86W Class D एम्प्लीफिकेशन के साथ आता है. वहीं JBL 306P MkIII में 6.5 इंच का टू-वे कॉन्फिगरेशन मिलता है. इसे खासतौर पर प्रोजेक्ट स्टूडियो के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें 43Hz लो-फ्रीक्वेंसी एक्सटेंशन, 112dB पीक साउंड प्रेशर लेवल और 110W एम्प्लीफिकेशन मिलता है. इस सीरीज का तीसरा मॉडल JBL 308P MkIII है, जिसमें 8 इंच का टू-वे सेटअप दिया गया है. यह 41Hz लो-फ्रीक्वेंसी एक्सटेंशन, 113dB पीक साउंड प्रेशर लेवल और 110W Class D एम्प्लीफिकेशन सपोर्ट करता है.JBL के नए मॉनिटर्स की कीमत और उपलब्धताJBL Professional ने फिलहाल अपनी नई 3 Series MkIII रेंज के मॉनिटर्स और 310S MkIII सबवूफर की कीमतों का ऐलान नहीं किया है. कंपनी के मुताबिक, इनकी बिक्री एशिया-पैसिफिक, यूरोप, मिडिल ईस्ट और अफ्रीका के बाजारों में शुरू हो गई है. वहीं नॉर्थ अमेरिका में इनकी उपलब्धता 7 जनवरी 2027 से शुरू होगी.यह भी पढ़ें - Jio Unlimited Data Plan : Jio का छोटा रिचार्ज, डेटा की बड़ी आजादी! 24 घंटे चलेगा अनलिमिटेड 5G