PC Buying Tips: AI PC खरीदने जा रहे, Snapdragon, Ryzen AI और Intel Ultra में क्या अंतर?

Wait 5 sec.

PC Buying Tips: अगर आप इन दिनों एक नया लैपटॉप या कंप्यूटर खरीदने की सोच रहे हैं. तो हर जगह आपको मार्केट में बहुत सारे ऑप्शन मिल जाएंगे. आजकल नॉर्मल लैपटॉप और कंप्यूटर की जगह AI PC और Copilot+ PC खूब बिक रहे हैं. पहले जहां किसी भी कंप्यूटर में सिर्फ CPU और GPU पर ध्यान दिया जाता था वहीं अब इनमें एक तीसरी और सबसे खास चिप NPU यानी न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट भी जुड़ गई है. यह खास चिप बिना इंटरनेट के आपके लैपटॉप में ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े भारी काम चुटकियों में निपटा देती है. लेकिन ग्राहकों के सामने सबसे बड़ा कन्फ्यूजन तब पैदा होता है जब उन्हें तीन अलग-अलग कंपनियों के प्रोसेसर देखने को मिलते हैं. बाजार में इस वक्त Qualcomm का Snapdragon X सीरीज, AMD का Ryzen AI और Intel का Core Ultra सीरीज के प्रोसेसर बिक रहे हैं. खरीदने से पहेल आपको इनके बीच का फर्क समझना जरूरी है. Qualcomm Snapdragon X सीरीजस्मार्टफोन में तहलका मचाने के बाद Qualcomm ने अपने Snapdragon X Elite और X Plus प्रोसेसर के साथ लैपटॉप मार्केट में तहलका मचा दिया है. यह प्रोसेसर ARM आर्किटेक्चर पर बने हैं ठीक वैसे ही जैसे Apple के MacBook में M-सीरीज चिप काम करती है. इस चिप की सबसे बड़ी ताकत इसका NPU है जो करीब 45 TOPS की दमदार AI परफॉर्मेंस देता है. अगर आपका काम ऑफिस वर्क, कोडिंग, वेब ब्राउजिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और दिनभर बिना चार्जर के ट्रैवल करना है. तो यह प्रोसेसर आपके लिए बेस्ट है. यह लैपटॉप को बिल्कुल गर्म नहीं होने देता और आराम से 18 से 22 घंटे तक का बैटरी बैकअप निकालकर देता है. हालांकि इसकी एक कमी यह है कि ARM टेक्नोलॉजी पर बेस्ड होने की वजह से इसमें कुछ बहुत पुराने विंडोज सॉफ्टवेयर और हैवी पीसी गेम्स उतने स्मूद नहीं चलते हैं. इसलिए हार्डकोर गेमर्स को इसे खरीदने से पहले थोड़ा सोचना चाहिए.AMD Ryzen AI सीरीजअगर आपको AI फीचर्स के साथ-साथ लैपटॉप पर रॉ पावर, हैवी वीडियो एडिटिंग और शानदार गेमिंग भी चाहिए, तो AMD के Ryzen AI 300 सीरीज प्रोसेसर सबसे सही है. यह पारंपरिक x86 आर्किटेक्चर पर काम करता है, जिसका मतलब है कि दुनिया का हर विंडोज सॉफ्टवेयर और गेम इस पर बिना किसी रुकावट और कम्पैटिबिलिटी की दिक्कत के चलेगा. सबसे खास बात यह है कि इसका NPU 50 TOPS तक की AI स्पीड देता है.जो फिलहाल मार्केट में सबसे ज्यादा है. इसके साथ मिलने वाला Radeon ग्राफिक्स इतना तगड़ा है कि आप बिना अलग से ग्राफिक्स कार्ड वाले पतले लैपटॉप में भी अच्छी खासी गेमिंग और 4K रेंडरिंग कर सकते हैं. बैटरी बैकअप के मामले में भी AMD ने काफी सुधार किया है. लेकिन यह अभी भी Snapdragon वाले लैपटॉप्स से थोड़ा पीछे रहता है. यह उन क्रिएटर्स और पावर यूजर्स के लिए बना है जो परफॉर्मेंस से कोई समझौता नहीं करना चाहते.यह भी पढ़ें: Tankless Geyser: कैसे काम करता है टैंकलेस गीजर? जानें कितना फायदेमंदIntel Core Ultra सीरीजलैपटॉप की दुनिया का सबसे पुराना खिलाड़ी Intel अपने नए Core Ultra (Series 2 यानी Lunar Lake) प्रोसेसर के साथ मैदान में है. पुराने इंटेल प्रोसेसर में जहां बैटरी जल्दी खत्म होने और लैपटॉप गर्म होने की शिकायत रहती थी वहीं नई Core Ultra चिप में कंपनी ने अपनी इस कमजोरी को पूरी तरह दूर कर दिया है. इसमें करीब 48 TOPS तक की NPU पावर मिलती है, जो हर तरह के लोकल AI टास्क, लाइव ट्रांसलेशन और इमेज जनरेशन के लिए काफी तेज है.Intel का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसके साथ सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर का तालमेल सबसे सही रहता है. चाहे आपको ऑफिस का काम करना हो, फोटोशॉप चलाना हो या फिर कैजुअल गेमिंग करनी हो, Intel के नए AI चिप  बैलेंस्ड परफॉर्मेंस देते हैं. आसान शब्दों में कहें तो लंबी बैटरी के लिए Snapdragon, हैवी परफॉर्मेंस के लिए AMD Ryzen AI और एक सेफ ऑलराउंड एक्सपीरिएंस के लिए Intel Core Ultra सही है. फैसला आप अपनी जरूरत के हिसाब से ले सकते हैं.यह भी पढ़ें: Diwali Photography: दिवाली पर फोन से खींच रहे हैं पटाखों की फोटो, इन कैमरा सेटिंग्स से आएगी शानदार तस्वीर