40 की उम्र पार करने के बाद शरीर में कई तरह के बदलाव आने लगते हैं। जो काम कभी आसानी से हो जाते थे, अब उन्हें करने में भी थकान महसूस होने लगती है। थोड़ी सी सीढ़ियां चढ़ने पर सांस फूलने लगती है, मामूली काम करने पर भी थकान हो जाती है और कुछ देर बैठने पर कमर में दर्द होने लगता है। इस दौरान शरीर को पहले से ज्यादा पोषण और देखभाल की जरूरत होती है। विटामिन D, B12, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और ओमेगा-3 जैसे पोषक तत्व शरीर के अलग-अलग कामों के लिए जरूरी हैं। इनकी कमी पूरी करने के लिए कई लोग बिना सलाह सप्लीमेंट्स लेने लगते हैं, जबकि हर व्यक्ति की जरूरत अलग होती है। बिना जरूरत या ज्यादा मात्रा में सप्लीमेंट लेना नुकसानदेह भी हो सकता है। इसलिए आज ’फिजिकल हेल्थ’ में बात करेंगे कि 40+ की उम्र में किन पोषक तत्वों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट– डॉ. रोहित शर्मा, सीनियर कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, जयपुर सवाल- 40 के बाद शरीर में ऐसे कौन-से बदलाव आते हैं, जिनसे कुछ पोषक तत्वों की जरूरत बढ़ सकती है? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- क्या 40+ पुरुषों और महिलाओं की न्यूट्रिशन की जरूरत अलग होती है? जवाब- हां, 40 साल के बाद पुरुषों और महिलाओं की न्यूट्रिशन की जरूरत कुछ हद तक अलग हो सकती है। इसकी मुख्य वजह दोनों के शरीर की बनावट, हार्मोनल बदलाव और उम्र के साथ होने वाले शारीरिक परिवर्तन हैं। सवाल- किन लोगों में 40 के बाद न्यूट्रिशनल डेफिशिएंसी का रिस्क ज्यादा होता है? जवाब- कुछ लोगों में इसका रिस्क ज्यादा होता है- सवाल- भारत के लोगों में अमूमन किस विटामिन या मिनरल की कमी सबसे ज्यादा है? जवाब- भारत में विटामिन D, आयरन और विटामिन B12 की कमी काफी कॉमन है। दिसंबर 2021 में नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में पब्लिश एक मेटा-एनालिसिस के मुताबिक, देश में आयरन की कमी करीब 54%, B12 की 53% और विटामिन D की 61% है। हालांकि, ये दर उम्र, लिंग, खान-पान और क्षेत्र के अनुसार बदलती है। सवाल- क्या न्यूट्रिशनल डेफिशिएंसी होने पर शरीर कोई संकेत देता है? जवाब- हां, पोषक तत्वों की कमी होने पर शरीर में कुछ संकेत दिख सकते हैं। न्यूट्रिशन डेफिशिएंसी के सभी संकेत ग्राफिक में देखिए- सवाल- अगर ये संकेत दिखें तो क्या सप्लीमेंट लेना शुरू कर देना चाहिए? जवाब- नहीं, पहले डॉक्टर की सलाह से जरूरी ब्लड टेस्ट कराएं। जांच में जिस पोषक तत्व की कमी की पुष्टि हो, उसी के अनुसार सप्लीमेंट लें। सवाल- न्यूट्रिशनल डेफिशिएंसी की सही जानकारी के लिए कौन-सा ब्लड टेस्ट करवाना चाहिए? जवाब- डॉक्टर व्यक्ति की उम्र, खानपान, लक्षण और मेडिकल हिस्ट्री के आधार पर ये टेस्ट कराने की सलाह दे सकते हैं- सवाल- अगर ब्लड टेस्ट में न्यूट्रिशनल डेफिशिएंसी आए तो क्या डाइट के जरिए उस कमी को पूरा कर सकते हैं? जवाब- हां, हल्की कमी को संतुलित डाइट से पूरा किया जा सकता है। ग्राफिक में देखिए किस न्यूट्रिशन डेफिशिएंसी में क्या खाएं- सवाल- 40+ उम्र में किन न्यूट्रिशन पर सबसे ज्यादा ध्यान देना चाहिए? जवाब- डाइट और हेल्थ कंडीशन के अनुसार खासतौर पर इन न्यूट्रिएंट्स पर ध्यान देना चाहिए- सवाल- 40+ व्यक्ति डेली डाइट कैसी होनी चाहिए? जवाब- 40 के बाद अपनी डाइट में साबुत अनाज, दालें, फल-सब्जियां, दूध-दही और नट्स जैसी चीजें शामिल करें। नमक, चीनी और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड सीमित रखें। दिनभर पर्याप्त पानी पिएं। 40+ के लिए डेली डाइट प्लान सवाल- कौन-सा सप्लीमेंट कब लेना चाहिए और इसका सही तरीका क्या है? जवाब- यह व्यक्ति की जरूरत, सप्लीमेंट के प्रकार और शरीर में पोषक तत्वों की कमी पर निर्भर करता है। कुछ सप्लीमेंट खाने के साथ, तो कुछ खाली पेट लेने की सलाह दी जाती है। ग्राफिक में सही तरीका देखिए- सवाल- कौन-से सप्लीमेंट साथ में नहीं लेने चाहिए? जवाब- कुछ सप्लीमेंट्स को एक साथ लेने से उनका अवशोषण प्रभावित हो सकता है, जैसेकि- सवाल- क्या 40+ उम्र में हर व्यक्ति को सप्लीमेंट लेना चाहिए? जवाब- नहीं, अगर डाइट संतुलित है और किसी पोषक तत्व की कमी नहीं है, तो आमतौर पर अतिरिक्त सप्लीमेंट की जरूरत नहीं होती। सवाल- किन लोगों को सप्लीमेंट लेते हुए सावधानी बरतनी चाहिए? जवाब- कुछ लोगों को सप्लीमेंट लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। इसे ग्राफिक में देखिए- सवाल- क्या ज्यादा सप्लीमेंट लेने से नुकसान भी हो सकता है? जवाब- हां, जरूरत से ज्यादा सप्लीमेंट लेने से शरीर को नुकसान हो सकता है। कुछ विटामिन-मिनरल्स शरीर में जमा होकर कई समस्याएं पैदा कर सकते हैं, जैसेकि- सवाल- सप्लीमेंट के अलावा 40+ उम्र में किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है? जवाब- 40 की उम्र के बाद सप्लीमेंट के साथ लाइफस्टाइल पर भी खास ध्यान देना जरूरी है। सभी जरूरी बातें ग्राफिक में देखिए- सवाल- अगर कोई व्यक्ति 40 का है और बिल्कुल स्वस्थ है, तो उसे क्या करना चाहिए? जवाब- अगर व्यक्ति स्वस्थ है और उसकी डाइट संतुलित है तो सप्लीमेंट लेने की जरूरत नहीं है। संतुलित डाइट, नियमित एक्सरसाइज, पर्याप्त नींद और समय-समय पर हेल्थ चेकअप पर ध्यान दें। किसी कमी या खास स्वास्थ्य स्थिति में ही डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट लें। …………………… ग्राफिक- महेंद्र वर्मा ………………….. यह खबर भी पढ़ें… फिजिकल हेल्थ- खाने के बाद घंटों पचता नहीं है खाना:हो सकता है गैस्ट्रोपेरेसिस, डॉक्टर से जानें इसके लक्षण, इलाज, बचाव के 10 टिप्स आपने दोपहर के खाने में दो रोटी खाई थी। शाम होने को आई, लेकिन अभी तक पेट भरा हुआ है। भूख लगने का नाम ही नहीं ले रही। पेट भी फूला-फूला लग रहा है। कई बार खाने के कुछ घंटे बाद भी ऐसा लगता है, जैसे पेट ने खाना पचाने का प्रोसेस शुरू ही नहीं किया। पूरी खबर पढ़ें…