जरूरत की खबर- दिवाली के बाद हवा में बढ़ता प्रदूषण:जानें अपने फेफड़ों और हार्ट को कैसे बचाएं, घर की हवा साफ रखने के 7 टिप्स

Wait 5 sec.

दिवाली का त्योहार बीत चुका है, लेकिन पटाखों का धुआं अब भी फिजाओं में घुला हुआ है। आतिशबाजी से निकले बारीक जहरीले कण सांसों के रास्ते शरीर में पहुंचकर लंग्स, हार्ट और आंखों को नुकसान पहुंचाते हैं। इसका खतरा सिर्फ अस्थमा या सांस के मरीजों तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वस्थ लोग भी इसकी चपेट में आ सकते हैं। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायर्नमेंट (CSE) के मुताबिक, दिवाली के दौरान वायु प्रदूषण सामान्य से 4-5 गुना तक बढ़ जाता है। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300-500 तक पहुंच जाता है, जो कि ‘सीरियस’ कैटेगरी में आता है। ऐसे में दिवाली के बाद की जहरीली हवा से खुद को और परिवार को बचाना जरूरी है। इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में दिवाली के दौरान होने वाले वायु प्रदूषण से बचने के टिप्स पर बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट- डॉ. संदीप कटियार, सीनियर कंसल्टेंट, पल्मोनोलॉजी, अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, कानपुर सवाल- दिवाली के बाद प्रदूषण बढ़ने पर खुद को सुरक्षित रखने के लिए सबसे जरूरी सावधानियां क्या हैं? जवाब- दिवाली के बाद हवा में प्रदूषण बढ़ने पर सबसे जरूरी है कि उसके संपर्क में आने से बचें। इसके लिए अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या में कुछ सावधानियां बरतें। इसे ग्राफिक में देखिए- सवाल- प्रदूषण से बचने के लिए कौन-सा मास्क पहनना चाहिए? जवाब- प्रदूषण और पटाखों से निकलने वाले बारीक जहरीले कणों से बचने के लिए N95 या N99 मास्क पहनना बेहतर है। ये मास्क हवा में मौजूद PM2.5 जैसे छोटे कणों को फिल्टर करने में मदद करते हैं। ध्यान रखें, मास्क की क्षमता तभी प्रभावी होती है, जब वह चेहरे पर अच्छी तरह फिट हो। नाक, गाल या ठुड्डी के पास खाली जगह होने पर प्रदूषित हवा बिना फिल्टर हुए अंदर जा सकती है। सवाल- क्या प्रदूषण में मॉर्निंग वॉक और एक्सरसाइज बंद कर दें? जवाब- अपने इलाके के AQI के आधार पर इसका फैसला कर सकते हैं। इसकी वजह यह है कि एक्सरसाइज के दौरान सांस लेने की गति बढ़ जाती है। ऐसे में ज्यादा प्रदूषित हवा के संपर्क में आने से सांस के साथ ज्यादा प्रदूषक कण शरीर के अंदर जा सकते हैं। ग्राफिक में AQI का मतलब समझिए- वॉक और एक्सरसाइज का फैसला कैसे लें? सवाल- क्या बंद कमरों में भी प्रदूषण पहुंच सकता है? जवाब- हां, हवा में मौजूद PM2.5 जैसे बेहद छोटे कण दरवाजों-खिड़कियों की दरारों, वेंटिलेशन और अन्य रास्तों से कमरे में प्रवेश कर सकते हैं। इसके अलावा घर के अंदर भी प्रदूषण के कई सोर्स होते हैं। खाना पकाने से निकलने वाला धुआं, अगरबत्ती, धूप, मोमबत्तियां और सिगरेट का धुआं इनडोर एयर पॉल्यूशन बढ़ा सकते हैं। सवाल- एयर प्यूरीफायर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें? जवाब- इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखें- सवाल- अगर एयर प्यूरीफायर खरीदने का बजट नहीं है, तो क्या करें? जवाब- इसके लिए सबसे पहले धूल, धुएं और खाना पकाने से निकलने वाले प्रदूषकों को कंट्रोल करें। हवा की क्वालिटी खराब होने पर बाहर की हवा का प्रवेश सीमित रखें। वहीं बाहर की हवा साफ होने पर घर में ताजी हवा आने दें। साथ ही रसोई में धुएं को बाहर निकालने के लिए पर्याप्त वेंटिलेशन रखें। ग्राफिक में देखिए क्या करें, क्या नहीं- सवाल- किन लोगों को प्रदूषण से हेल्थ रिस्क ज्यादा होता है? जवाब- कुछ लोगों को इससे ज्यादा हेल्थ रिस्क रहता है, जैसेकि- सवाल- प्रदूषण शरीर को किस तरह प्रभावित करता है? जवाब- हवा में मौजूद PM2.5 जैसे बेहद छोटे कण सांस के जरिए फेफड़ों में पहुंचते हैं। इनमें से कुछ कण फेफड़ों की झिल्लियों को पार कर ब्लड में भी मिल सकते हैं। इससे शरीर में सूजन और ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस बढ़ सकता है। इसका असर इस तरह दिखाई देता है- लंग्स हार्ट स्किन ब्रेन लंबे समय तक प्रदूषण के संपर्क में रहने से याददाश्त और सोचने-समझने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। आंखें और नाक प्रदूषित हवा के संपर्क से आंखों में जलन, पानी आना और नाक में खुजली हो सकती है। सवाल- कौन-से संकेत बताते हैं कि प्रदूषण शरीर को डैमेज कर रहा है? वो संकेत जिन्हें इग्नोर नहीं करना चाहिए। जवाब- प्रदूषण का असर शुरुआत में सामान्य लक्षणों के रूप में दिख सकता है, लेकिन इनके लगातार बने रहने या बढ़ने पर सतर्क हो जाना चाहिए। इन संकेतों पर ध्यान दें- सवाल- क्या कोई खास फूड या ड्रिंक प्रदूषण के नुकसान से बचाता है? जवाब- ऐसा कोई खास फूड या ड्रिंक नहीं है, जो प्रदूषण के नुकसान को पूरी तरह रोक सके या फेफड़ों में पहुंचे पॉल्यूटेंट्स को बाहर निकाल दे। हालांकि, संतुलित और पौष्टिक खानपान शरीर की सामान्य इम्यूनिटी बनाए रखने और प्रदूषण से होने वाले ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस से लड़ने में मदद कर सकता है। इसके लिए डाइट में एंटीऑक्सिडेंट और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर चीजें शामिल करें, जैसेकि- इसके अलावा पर्याप्त पानी पीते रहें। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती और गले में ड्राईनेस से राहत मिल सकती है। सवाल- क्या घर में तुलसी, मनी प्लांट या दूसरे पौधे लगाने से कमरे का प्रदूषण खत्म हो जाता है? जवाब- नहीं, घर में तुलसी, मनी प्लांट, एलोवेरा या दूसरे पौधे लगाने से कमरे का प्रदूषण खत्म नहीं होता। ये पौधे एयर क्वालिटी सुधारने में मदद जरूर करते हैं। लेकिन इनका असर इतना कम होता है कि ये एयर प्यूरीफायर या वेंटिलेशन का विकल्प नहीं बन सकते। कुछ कॉमन सवाल जवाब सवाल- प्रदूषण के दिनों में बाहर से घर लौटने के बाद क्या करना चाहिए? जवाब- हाथ-मुंह धोएं, जरूरत हो तो नहाएं और बाहर पहने कपड़े बदल लें। इससे स्किन और कपड़ों पर जमा कणों को हटाने में मदद मिल सकती है। सवाल- क्या प्रदूषण के दिनों में कपड़े और बिस्तर बाहर सुखाना ठीक है? जवाब- हवा में प्रदूषण बहुत ज्यादा हो, तो कपड़े और बिस्तर बाहर सुखाने से बचें, क्योंकि उन पर प्रदूषक कण जम सकते हैं। सवाल- क्या प्रदूषण के दिनों में घर की बालकनी में बैठना भी नुकसानदेह हो सकता है? जवाब- हां, अगर बालकनी में बाहर की प्रदूषित हवा सीधे आ रही है, तो वहां लंबे समय तक बैठने से प्रदूषण का संपर्क बढ़ सकता है। सवाल- क्या प्रदूषण के दिनों में बच्चों को पार्क में खेलने भेजना चाहिए? जवाब- AQI खराब होने पर बच्चों के बाहर खेलने का समय कम करें और दौड़ने-भागने जैसी एक्टिविटीज के लिए मना करें। सवाल- क्या प्रदूषण के कारण गले में खराश और सूखी खांसी हो सकती है? जवाब- हां, प्रदूषक कण गले और सांस की नली में जलन पैदा कर सकते हैं, जिससे खांसी, खराश और सांस लेने में परेशानी हो सकती है। सवाल- क्या घर में AC चलाने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? जवाब- AC का इस्तेमाल कुछ हद तक मदद कर सकता है, लेकिन वह अपने आप PM2.5 जैसे बारीक कणों को नहीं हटाता है। इसके लिए उपयुक्त फिल्टर और सही रख-रखाव जरूरी है। सवाल- बाहर प्रदूषण हो तो क्या घर की खिड़कियां पूरे दिन बंद रखना सही है? जवाब- हां, इससे प्रदूषित हवा घर के अंदर कम आती है। ………………………… ग्राफिक- दृगचंद्र भुर्जी ………………………… यह खबर भी पढ़ें…. जरूरत की खबर- इन 5 कारणों से लगती आग:आग लगने पर तुरंत उठाएं ये 10 जरूरी कदम, ये 8 लापरवाहियां न करें दिवाली पर पटाखों से निकलने वाली चिंगारी, जलते दीयों या बिजली की झालरों में शॉर्ट सर्किट से आग भी लग सकती है। इसलिए उत्साह के साथ सावधानी भी जरूरी है। पूरी खबर पढ़ें…