जॉर्डन की संसद में नमाज का वीडियो इजरायल का बताकर वायरल

Wait 5 sec.

इजरायल में 27 अक्टूबर को आए चुनावी नतीजों में किसी भी ब्लॉक को पूर्ण बहुमत नहीं मिला. चुनावों में अरब-बहुसंख्यक पार्टियों ने 19 सीटें जीतने का रिकॉर्ड बनाया. इसी बीच सोशल मीडिया पर नमाज का एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि, "इसमें 'नेसेट' (इजरायली संसद) के अंदर नमाज हो रही है."इस पोस्ट का आर्काइव यहां देखेंऐसे ही दावा करने वाली अन्य पोस्ट का आर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है. ये वीडियो जॉर्डन का है, जहां कुछ सांसद 3 नवंबर को अम्मान में अपने कक्ष में दोपहर की नमाज अदा कर रहे थे. हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमें ऐसी कुछ सोशल मीडिया पोस्ट्स ( यहां और यहां ) मिलीं जिनमें इस वीडियो के बारे में लिखा था कि, "जॉर्डन की प्रतिनिधि सभा के कई सदस्य, 'परमानेंट ब्यूरो' के चुनाव पूरे करने के लिए होने वाले सत्र से पहले, संसदीय कक्ष के भीतर सामूहिक रूप से ज़ुहर की नमाज अदा की गई. सांसद डॉ. अहमद अल-रकब ने नमाज की अगुवाई की." View this post on Instagram A post shared by Millat Times English (@millattimesenglish)यहां से अंदाजा लगाकर हमने इससे संबंधित कीवर्ड्स सर्च किए, हमारी सर्च में हमें BBC News Arabic की 04 नवंबर 2026 की यह वीडियो रिपोर्ट मिली. इस वीडियो के टाइटल में लिखा था कि, "इसमें जॉर्डन की संसद के गुंबद के नीचे नमाज दिखाई गई है."इससे सम्बंधित कीवर्ड सर्च करने पर हमें जॉर्डन के मीडिया संस्थानों की कई न्यूज रिपोर्ट्स (यहां और यहां ) मिलीं, जिनमें बताया गया है कि इस वीडियो में 3 नवंबर को अम्मान में जॉर्डन की प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) के अंदर सांसद 'ज़ुहर' (दोपहर) की नमाज पढ़ते दिख रहे है. इन रिपोर्ट्स के मुताबिक संसद के स्थायी ब्यूरो के सदस्यों को चुनने के लिए तय विधायी सत्र से पहले, अहमद अल-रकब ने इस नमाज की अगुवाई की थी. वायरल वीडियो को ध्यान से देखने पर हमने पाया कि दीवार पर एक प्रतीक नजर आ रहा था. इस प्रतीक पर रिवर्स इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल करने पर हमने पाया कि वायरल वडियो में नजर आ रहा यह प्रतीक जॉर्डन का राष्ट्रीय प्रतीक था. दीवार पर जॉर्डन का राष्ट्रीय प्रतीक लगा हुआ देखा जा सकता है. निष्कर्ष: जॉर्डन की संसद का एक वीडियो इस झूठे दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि इसमें मुस्लिम सांसद इजरायली संसद में नमाज पढ़ रहे हैं. (अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर आईडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)महाकुंभ का पुराना वीडियो INDIA ब्लॉक की हालिया रैली का बताकर वायरल