मामला था 16 साल की नाबालिग लड़की को ससुराल भेजना और नहीं भेजने पर ‘झगड़ा’ के नाम पर 20 लाख रुपए की मांग। इसको लेकर खिलचीपुर में थाने के सामने दो गांवों के लोगों ने झगड़ा को लेकर घंटों पंचायत लगाई, लेकिन इस ओर जिम्मेदारों का ध्यान तक नहीं गया।