गेंद पड़ोस में रहने वाले नीरज साहू की पत्नी पूजा को जा लगी। इससे नाराज पूजा ने संजू महंत के बेटे को थप्पड़ मार दिया। बच्चे के साथ मारपीट की जानकारी मिलने पर संजू पक्ष ने इसका विरोध किया, जिस पर दोनों परिवारों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।विवाद कुछ ही देर में बढ़ गया।