धार की परमारकालीन भोजशाला पर वर्षों से चल रहे स्वामित्व विवाद में शुक्रवार को ऐतिहासिक निर्णय सुनाते हुए मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने इसे वाग्देवी (सरस्वती) मंदिर घोषित कर दिया।