Cockroach Janata Party: खुद को आलसी और बेरोजगार लोगों की आवाज बताने वाली कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. हालांकि, आज सुबह भारत में CJP के एक्स अकाउंट को बंद कर दिया गया, लेकिन इंस्टाग्राम पर इसके फॉलोवर्स तेजी से बढ़ रहे हैं. इंस्टाग्राम पर CJP के फॉलोवर्स की संख्या 14 मिलियन से भी पार हो गई है. 16 मई की रात को शुरू होने वाले इस कैंपेन ने 4-5 दिनों में ही इंस्टाग्राम फॉलोवर्स के मामले में दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस समेत कई पार्टियों को पीछे छोड़ दिया है. आइए जानते हैं कि इस कैंपेन की शुरुआत कैसे हुई और कैसे लोग इससे जुड़ते चले गए.16 मई से हुई शुरुआतसुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने अपने एक बयान में बेरोजगारी युवाओं की तुलना कॉकरोच से की थी. हालांकि, बाद में उन्होंने इस पर सफाई भी दी, लेकिन यहीं से एक नए सोशल मीडिया कैंपेन की शुरुआत हो गई. 16 मई को बॉस्टन यूनिवर्सटी में पढ़ने वाले 30 वर्षीय अभिजीत दीपके ने एक्स पर लिखा कि वो कॉकरोच के लिए एक नए प्लेटफॉर्म की शुरुआत कर रहे हैं. इसी के साथ CJP की शुरुआत हुई और देखते ही देखते इसके साथ लोगों के जुड़ने का सफर भी शुरू हो गया. कौन हैं अभिजीत दीपके?CJP के फाउंडर 30 वर्षीय अभिजीत दीपके हैं और उन्होंने पुणे से पत्रकारिता में अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी की है. इसके बाद वे हायर स्टडी के लिए अमेरिका चले गए, जहां उन्होंने मशहूर बोस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशंस में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. दीपके पेशे से एक पॉलिटिकल कम्युनिकेशन स्ट्रैटजिस्ट हैं, जो राजनीतिक दलों के लिए डिजिटल स्ट्रैटजी तैयार करते हैं. वो आम आदमी पार्टी के साथ भी कुछ समय तक काम कर चुके हैं.बड़ी-बड़ी पार्टियों को छोड़ा पीछेCJP ने इंस्टाग्राम पर बड़ी-बड़ी पार्टियों को पीछे छोड़ दिया है. खबर लिखे जाने तक CJP के इंस्टाग्राम फॉलोवर्स की संख्या 14.2 मिलियन थी. BJP के 8.8 मिलियन, कांग्रेस के 13.3 मिलियन, आम आदमी पार्टी के 1.9 मिलियन और समाजवादी पार्टी के 870K फॉलोवर्स हैं. इस तरह CJP सबको पछाड़ते हुए आगे निकल चुकी है. कैसे जुड़ते गए लोग?इंटरनेट पर युवा लोग CJP के साथ जुड़ रहे हैं. इसके अलावा कई नेता और सेलिब्रिटी भी इस कैंपेन को फॉलो कर रहे हैं. इनमें अनुराग कश्यप, दीया मिर्जा, विशाल डडलानी, कोंकणा सेना, ईशा गुप्ता आदि शामिल हैं. इनके अलावा कई इंफ्लुएंसर्स भी फॉलोवर लिस्ट में शामिल हैं.ये भी पढ़ें-कम सोलर पैनल से बनेगी ज्यादा बिजली, वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला नया तरीका