बांग्लादेश से हार के बाद पाकिस्तान पर चला ICC का हंटर, 40% फीस कटी; कड़ी सजा भी मिली 

Wait 5 sec.

ICC Fined Pakistan For Slow Over: पाकिस्तान और बांग्लादेश की बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला ढाका में खेला गया. मुकाबले में पाकिस्तान को 104 रनों की करारी हार झेलनी पड़ी. अब हार के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पाकिस्तान को कड़ी सजा दी है, जिसमें 40% मैच फीस भी कटना शामिल है. आईसीसी ने एक रिलीज जारी करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी दी. स्लो ओवर रेट पाकिस्तान के लिए बना मुश्किल रिलीज में बताया गया कि स्लो ओवर रेट के चलते पाकिस्तान पर जुर्माना लगाया गया है. इस जुर्माने में 40% मैच फीस कटने के साथ-साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के मौजूदा चक्र में 8 अंक का दंड दिया गया है. इस सजा के बाद पाकिस्तान अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप रैंकिंग में चार अंकों के साथ आठवें स्थान पर है, जो वेस्ट इंडीज से ठीक ऊपर है. यह पाकिस्तान के लिए वाकई बड़ा झटका है. Pakistan have been docked vital #WTC27 points owing to slow over rate during the first Test against Bangladesh.More details ⬇️https://t.co/wfvzY3zZZw— ICC (@ICC) May 15, 2026यह जुर्माना एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल ऑफ मैच रेफरीज के जेफ क्रो के जरिए लगाया गया. आईसीसी के खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के सपोर्ट स्टाफ के लिए आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है उन खिलाड़ियों पर हर ओवर के लिए उनकी मैच फीस का 5% जुर्माना लगाया जाता है अगर उनकी टीम तय वक्त में ओवर फेंकने में विफल रहती है. पाकिस्तान 8 ओवर पीछे रहा, जिसके चलते 40% मैच फीस का जुर्माना लगा. रिलीज में आगे बताया गया कि वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की खेल शर्तों के अनुच्छेद 16.11.2 के अनुसार, टीमें हर ओवर कम होने पर एक चैम्पियनशिप अंक खो देती हैं, जिसके चलते पाकिस्तान को रैंकिंग में आठ प्वाइंट्स गंवाने पड़े. पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने अपराध स्वीकार कर लिया और प्रस्तावित सजा को मान लिया, जिससे औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता समाप्त हो गई. बता दें कि यह आरोप फील्ड अंपायर रिचर्ड केटलबरो और कुमार धर्मसेना के साथ-साथ थर्ड अंपायर अल्लाहुद्दीन पालेकर और फोर्थ अंपायर गाजी सोहेल ने लगाए थे.  यह भी पढ़ें: 'मुझे अपनी काबिलियत साबित करनी पड़े तो मैं नहीं...', 2027 वर्ल्ड कप पर विराट कोहली का बड़ा बयानIPL 2026 के बीच चेन्नई से जुड़े कुलदीप यादव, बेंगलुरु ने भी किया बड़ा बदलाव; प्लेऑफ से पहले हुआ खेला