बिलासपुर के चकरभाठा में साधु के भेष में आए एक ठग ने 'सुनीता मेडिकल' के संचालक राजेश पंजवानी को सम्मोहित कर 10 ग्राम सोने की अंगूठी और ₹1,000 नगद ठग लिए। ठग ने पहले चाय-बिस्किट खाया, फिर पत्थर को रुद्राक्ष में बदलने का ढोंग कर दुकानदार का विश्वास जीता। इसके बाद नोट और अंगूठी को मुंह में दबाकर गायब कर दिया और पीड़ित को नकली पुड़िया थमा दी।