बिलासपुर के बिल्हा क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली फिर विवादों में है। एक महिला ने जमीन बेची, उसके बेटे ने खुद मकान तोड़ा और पैसे लिए, लेकिन बाद में खरीदार के खिलाफ ही लूट और मकान तोड़ने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। बिल्हा पुलिस ने बिना किसी प्राथमिक जांच या रजिस्ट्री के कागज देखे खरीदार को रातभर लॉकअप में रखा। अब अधिकारी जांच के बाद कार्रवाई की कर रहे हैं।