रील का जानलेवा शौक: अहिरन नदी में छलांग लगाकर रील बना रहा था निखिल, दोस्तों के कैमरों के सामने ही गहरे पानी में समाया, 48 घंटे बाद मिला शव

Wait 5 sec.

कोरबा के कुसमुंडा में रील बनाने के चक्कर में एक और युवक की जान चली गई। अहिरन नदी में पिकनिक मनाने गए निखिल सिंह ने रील बनाने के लिए नदी में छलांग लगाई, लेकिन वह गहरे पानी के बहाव को भांप नहीं सका। विचलित करने वाली बात यह रही कि उसके दोस्त काफी देर तक इसे 'शूटिंग' समझते रहे और मोबाइल से वीडियो बनाते रहे।