मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली प्रवास के दौरान वीआईपी कल्चर को किनारे रख सादगी पेश की। उन्होंने सरकारी काफिला छोड़कर शिवाजी स्टेडियम से एरोसिटी तक मेट्रो ट्रेन में आम यात्रियों की तरह सफर किया।