महापौर ने अधिकारियों से सवाल करते हुए कहा कि निगम क्षेत्र में किसी तरह के कार्यक्रम के आयोजन पर प्रोटोकाल का पालन क्यों नहीं किया जाता है। कार्यक्रम की सूचना उन्हें समय पर क्यों नहीं दिया जाता। निगम क्षेत्र में कराए जाने वाले कार्यों के लिए एनओसी निगम से क्यों नहीं लिया जाता।