प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील को अपनाने में मध्य प्रदेश सरकार और भाजपा संगठन ने सख्त रवैया अपनाया है। शक्ति प्रदर्शन के लिए सैकड़ों वाहनों का काफिला लेकर चलने वाले नेताओं को सत्ता-संगठन ने साफ संदेश दे दिया है। कोई कितना भी बड़ा क्यों न हो,कार्रवाई से नहीं बच पाएगा।