IPL 2026 Playoffs Qualification Scenarios: CSK की हार से PBKS की बल्ले-बल्ले, देखें अंक तालिका और समझें प्लेऑफ का पूरा गणित

Wait 5 sec.

चेन्नई सुपर किंग्स IPL 2026 में अपना छठा मैच हार गई, जिससे उनकी प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को झटका लगा है. वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की जीत ने पंजाब किंग्स को फायदा पहुंचाया है. सनराइजर्स हैदराबाद भी इस नतीजे से संतुष्ट होगी. देखें अभी अंक तालिका में कौन सी टीम कहां और समझिए प्लेऑफ क्वालिफिकेशन का पूरा गणित.लखनऊ में खेले गए इस मैच में टॉस जीतकर ऋषभ पंत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. कार्तिक शर्मा की शानदार पारी की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स 187 के स्कोर तक पहुंचा था. कार्तिक ने 42 गेंदों में 71 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए मिचेल मार्श ने तूफानी पारी खेली, उन्होंने 38 गेंदों में 7 छक्के और 9 चौकों की मदद से 90 रन बनाए. वह अपने शतक से चूक गए और 12वें ओवर में रन आउट हो गए. उन्होंने जोश इंग्लिस के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 135 रनों की साझेदारी की. लखनऊ ने 20 गेंद शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर 7 विकेट से जीत दर्ज की.चेन्नई की हार से पंजाब को कैसे हुआ फायदा?पंजाब किंग्स की लगातार 5 हार से चेन्नई सुपर किंग्स को फायदा हुआ था, लेकिन अब CSK की हार ने PBKS को राहत दिलाई है. चेन्नई के अब दो मैच बचे हैं, जिसे जीतकर वह 16 अंकों तक पहुंच सकती है. जबकि पंजाब अगर अपने दोनों मैच जीती तो 17 अंकों तक पहुंच जाएगी. SRH और RR 18-18 अंकों तक पहुंच सकती है, अगर ये टीमें एक-एक मैच हार जाए तो पंजाब का और फायदा हो जाएगा. फिलहाल पंजाब अपने दोनों में जीत चाहिए.टॉप-4 में कौन सी टीमRCB और GT ने 12-12 मैच खेले हैं और दोनों के 16-16 अंक हैं. अपना स्थान कंफर्म करने के लिए दोनों को सिर्फ एक जीत चाहिए. इन दोनों का ध्यान दोनों मैच जीतकर टॉप-2 पर रहने का होगा. तीसरे नंबर पर SRH है, जिसने 12 में से 7 मैच जीते हैं और अब दोनों मैच जीतकर 18 अंकों तक पहुंच सकती है. चौथे स्थान पर पंजाब किंग्स है, जो बचे हुए दो मैच जीतकर 17 अंकों तक पहुंचेगी. PBKS को SRH, RR की हार फायदा पहुंचाएगी.RR के भी चांस ज्यादाराजस्थान रॉयल्स पांचवें नंबर पर है, जिसने 11 में से 6 मैच जीते हैं. राजस्थान लगातार 2 मैच हार चुकी है, हालांकि अभी भी ये टीम अपने 3 मैच जीतकर 18 अंकों तक पहुंच सकती है. राजस्थान को अगर बिना नेट रन रेट में फंसे क्वालीफाई करना है तो अपने तीनों मैच जीतने होंगे. चेन्नई सुपर किंग्स छठे स्थान पर है. CSK ने 12 में से 6 मैच जीते हैं और अब बचे हुए दो मैच जीतकर 16 अंकों तक ही पहुंच पाएगी. चेन्नई को चाहिए कि पंजाब एक और मैच हार जाए, SRH और RR में से भी कोई एक कम से कम 1 मैच हारे.DC और KKR की स्थितिदिल्ली और कोलकाता की किस्मत उनके हाथ में नहीं है, उनका प्लेऑफ में पहुंचना भी किसी चमत्कार से कम नहीं होगा. DC 10 अंकों के साथ सातवें नंबर पर है. दिल्ली के 2 मैच बचे हैं, जिसे जीतकर भी वह 14 अंकों तक ही पहुंचेगी. KKR ने 11 में से 4 मैच जीते हैं. अपने 3 मैच जीतकर टीम 15 अंकों तक पहुंच पाएगी, इस टीम का भी प्लेऑफ में जाने का चांस बहुत कम है.MI और LSG बाहरमुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स IPL 2026 में प्लेऑफ की दौड़ से आधिकारिक रूप से बाहर हो चुकी हैं. मुंबई ने 12 में से 4 और लखनऊ ने भी 12 में से 4 मैच जीते हैं. दोनों अपने बचे हुए मैच जीतती भी है तो 12 ही अंकों तक पहुंच पाएगी, हालांकि वह दूसरी टीमों का काम खराब कर सकती है.