बिलासपुर में 'ब्लैकआउट' से हाहाकार:दावे हवा-हवाई,अफसरों ने बंद किए फोन, आक्रोशित लोगों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Wait 5 sec.

बिलासपुर में शुक्रवार को आई आंधी-बारिश ने नगर निगम और बिजली विभाग की पोल खोल दी। शहर के बाहरी और मध्य इलाकों में 15 घंटे तक बिजली गुल रही, जिससे जलापूर्ति ठप हो गई और लोग पानी के लिए तरस गए। कोनी में नाराज लोगों ने सब-स्टेशन घेरकर चक्काजाम कर दिया। अधिकारियों द्वारा फोन न उठाने से जनता में भारी आक्रोश है।