छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने बिलासपुर के चर्चित मासूम विराट सराफ अपहरण कांड के दोषियों को राहत देने से इनकार कर दिया है। चीफ जस्टिस की बेंच ने सगी बड़ी मां नीता सराफ समेत पांचों आरोपियों की उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा है। साल 2019 में 6 करोड़ की फिरौती के लिए हुए इस किडनैपिंग केस में पुलिस की साइबर और फोरेंसिक जांच (वॉयस सैंपलिंग) को कोर्ट ने पुख्ता माना