महाराष्ट्र का अमरावती-वर्धा देश में सबसे गर्म, तापमान 46°C:गुजरात की जंगल सफारी में जानवरों के लिए AC, वडोदरा के जू में बर्फ रखी

Wait 5 sec.

पश्चिम में राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र-विदर्भ से लेकर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत 8 राज्य भीषण गर्मी की चपेट में हैं। इन इलाकों में पारा लगातार 40°C से ऊपर चल रहा है। दिन के साथ रातें भी गर्म हो रही हैं। शनिवार को महाराष्ट्र के अमरावती और वर्धा देश के सबसे गर्म शहर रहे। दोनों शहरों का तापमान 46°C रिकॉर्ड हुआ। यूपी के बांदा, मध्य प्रदेश का नौगांव और खंडवा में भी पारा 44°C से ज्यादा रहा। इधर, गुजरात के एकता नगर में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास बनी जंगल सफारी (सरदार पटेल जूलॉजिकल पार्क) में जानवरों और पक्षियों के लिए AC, कूलर और स्प्रिंकलर लगाए गए हैं। वडोदरा के सायाजीबाग जूलॉजिकल पार्क ने जानवरों और पक्षियों को गर्मी से बचाने के लिए ठंडक के कई इंतजाम किए हैं। इनमें पानी का छिड़काव, बर्फ के टुकड़े, फॉगर शामिल हैं। अगले दो दिन के मौसम का हाल 18 मई: 19 मई: देशभर में मौसम की 4 तस्वीरें… राज्यों से मौसम की खबरें… 1. राजस्थान: 8 जिलों में हीटवेव की चेतावनी, गर्मी के साथ उमस भी बढ़ी प्रदेश के बीकानेर, चूरू, बाड़मेर, जैसलमेर में अधिकतम तापमान 40 से 43°C के बीच दर्ज हुआ। सीकर, हनुमानगढ़, जालोर, सिरोही में तापमान 40°C से नीचे रहा। मौसम विभाग ने राज्य में अगले हफ्ते से गर्मी तेज हो सकती है। वहीं, रविवार को 8 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… 2. मध्य प्रदेश: 15 शहरों में पारा 43°C पार, नौगांव-खंडवा सबसे गर्म प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। इंदौर और उज्जैन संभाग में सबसे ज्यादा गर्मी है। शनिवार को नौगांव और खंडवा में पारा 44°C के पार रहा। वहीं, 15 शहरों में तापमान 43°C या इससे ज्यादा दर्ज किया गया। रतलाम में इतनी तेज धूप थी कि मोबाइल ही बंद हो गया। पूरी खबर पढ़ें… 3. उत्तर प्रदेश: 22 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, बांदा सबसे गर्म, पारा 44.8°C मौसम विभाग ने आज 22 शहरों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। बांदा लगातार पांचवें दिन सबसे गर्म शहर रहा। तापमान 44.8°C रिकॉर्ड किया गया। अगले 5 दिन में गर्मी और सख्त तेवर दिखाएगी। प्रदेश के आधे से ज्यादा शहरों में लू चलेगी। पूरी खबर पढ़ें… 4. छत्तीसगढ़: 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, 40-50kmph की रफ्तार से चलेगी हवा पिछले 24 घंटों में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में तेज आंधी, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश हुई। शनिवार रात रायपुर में ओले भी गिरे। अगले 3 दिनों तक प्रदेश में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है। पढ़ें पूरी खबर… 5. उत्तराखंड: 7 जिलों में बारिश का अलर्ट, चारधाम यात्रा मार्ग पर बदलेगा मौसम उत्तराखंड के सात जिलों में आज हल्की बारिश और गर्जन का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। इसके साथ ही चारधाम यात्रा मार्गों पर दोपहर बाद मौसम के सक्रिय होने की संभावना जताई गई है। पूरी खबर पढ़ें… 6. हिमाचल प्रदेश: आज से बढ़ेगी गर्मी, 5॰C तक तापमान बढ़ने के आसार हिमाचल प्रदेश में आज से गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। राज्य में 21 मई तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। इससे तापमान में चार से पांच °C का उछाल आएगा। इस बार मई माह में सामान्य से ज्यादा बारिश-ओलावृष्टि के कारण अधिकांश शहरों का पारा सामान्य से नीचे गिरा रहा। बीते 24 घंटे के दौरान भी ज्यादातर शहरों का पारा सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें... 7. पंजाब-चंडीगढ़: कल से 5 दिन हीटवेव का यलो अलर्ट पंजाब और चंडीगढ़ में गर्मी फिर से बढ़ने लगी है। आज (17 मई) को राज्य में मौसम ड्राई रहेगा। जबकि, कल से अगले पांच दिनों तक हीट वेव चलने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक शनिवार की तुलना में तापमान में 2.1°C की वृद्धि हुई है। सबसे अधिक 42.6°C तापमान फरीदकोट में दर्ज किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… 8. हरियाणा: 7 शहरों में पारा 40°C पार, सिरसा रहा सबसे गर्म शहर हरियाणा में गर्मी लगातार तेवर दिखा रही है। शुक्रवार को प्रदेश के 7 शहरों में अधिकतम तापमान 40°C सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य का सबसे गर्म शहर सिरसा रहा, जहां अधिकतम तापमान 42°C सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूरी खबर पढ़ें…