मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सुरक्षा में बुधवार रात बड़ी चूक सामने आई। एक बाइक सवार आरक्षक ने लालघाटी चौराहे पर मुख्यमंत्री के काफिले में घुसकर सुरक्षा घेरा तोड़ दिया और करीब चार किलोमीटर तक काफिले का पीछा करता रहा।