सपना चौधरी और वीर साहू के रिश्ते में आई दरार? पति के नाम का टैटू हटवाएंगी एक्ट्रेस, बताई वजह

Wait 5 sec.

हरियाणवी डांसर, सिंगर और बिग बॉस फेम सपना चौधरी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर उनके और पति वीर साहू के रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं. हाल ही में सपना ने एक इंटरव्यू में अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर खुलकर बात की, जिसके बाद फैंस के बीच चर्चा और तेज हो गई.शादी में खुश नहीं हैं सपना?कर्ली टेल्स को दिए एक इंटरव्यू में सपना चौधरी ने बताया कि वो एक पत्नी के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां अच्छे से निभा रही हैं, लेकिन अब रिश्ते में पहले जैसा प्यार महसूस नहीं होता. सपना ने कहा, 'मैं रिश्ता अच्छे से निभा रही हूं, लेकिन अगर आप पूछेंगे कि क्या मुझे प्यार महसूस हुआ, तो नहीं. प्यार बहुत अलग चीज होती है, जो आत्मा को छू जाए.' उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर खूब हलचल मचा दी हैं.ये भी पढ़ें: Chand Mera Dil BO Day 1 Prediction: चांद मेरा दिल पहले दिन बॉक्स ऑफिस करेगी कमाल, बनेगी 2026 की बड़ी रोमांटिक ओपनर!टैटू हटवाना चाहती हैं सपना सपना ने आगे बताया कि वो अपने पति वीर साहू के नाम का टैटू हटवाना चाहती हैं. हालांकि इसका उनके रिश्ते से कोई लेना-देना नहीं है. सपना का मानना है कि शूटिंग के दौरान टैटू को छिपाने में काफी समय लग जाता है क्योंकि अब वो फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज पर ज्यादा फोकस करना चाहती हैं, इसलिए टैटू हटवाना उनके लिए आसान रहेगा. साथ ही उन्होंने फैंस से अफवाहों पर भरोसा न करने की अपील भी की.सपना और वीर का रिश्ता बता दें कि सपना चौधरी और वीर साहू ने साल 2020 में कोर्ट मैरिज की थी. शादी से पहले दोनों करीब चार साल तक एक-दूसरे को डेट कर चुके थे. दोनों दो बेटों के माता-पिता हैं. उनके बड़े बेटे पोरस का जन्म 2020 में हुआ था और छोटे बेटे शाहबीर का जन्म 2024 में हुआ. सपना और वीर अक्सर अपने परिवार के साथ हैप्पी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं.ये भी पढ़ें: 'बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका होने वाला है', 'मिर्जापुर' फिल्म की कमाई को लेकर मुन्ना भैया ने कह दी ये बात