छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी जारी है। बुधवार को बिलासपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक मध्य छत्तीसगढ़ में लू का अलर्ट जारी किया है।