साप्ताहिक हाट में बैलों की खरीदी-बिक्री का उत्साह देखते ही बना। सुबह से ही किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। कोई मजबूत बैलों की जोड़ी परखता नजर आया, तो कोई सौदे करता दिखा।